Aly Goni Struggle: "बिग बॉस 14" के फेम और टीवी सीरियल के जाने माने एक्टर अली गोनी लंबे समय से जैस्मिन भसीन के साथ रिलेशनशिप में हैं। और वो उनके साथ अब लिवइन में रहना चाहते है। इस वजह से वो मुंबई में घर ढूढ़ रहे थे। लेकिन एक्टर का मुंबई में घर ढूढ़ना आसान नहीं रहा। उन्होंने कई बार बताया है, कि उनके मुस्लिम होने और कश्मीरी होने की वजह से उन्हें काफी भेदभाव का सामना करना पड़ा। अली ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि- कई मकान मालिको ने मुस्लिम होने की वजह से उन्हें मकान देने से इंकार कर दिया।
Read More:
Operation Sindoor Celebrity Reactions: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अनुपम खेर से लेकर रजनीकांत जैसे सेलेब्स ने दिए रिएक्शन…
अली से सवाल किया गया कि....
एक इंटरव्यू के दौरान अली से सवाल किया गया- 'कश्मीरी होने पर उन्हें कैसे भेदभाव का सामना करना पड़ा?' इस सवाल का जबाव देते हुए। एक्टर ने कहा कि- 'इंडस्ट्री में तो कभी ये नहीं हुआ, लेकिन घर ढूंढने में मेरे साथ भेदभाव हुआ। बहुत ज्यादा, आज भी होता है। अभी भी मैं और जैस्मिन घर ढूंढ रहे थे, तो मैं आपको 50 बिल्डिंग्स गिनवा दूंगा, जिन्होंने बोला कि हम मुस्लिमों को घर नहीं देते।'
अली गोनी ने आगे कहा कि-
'मैंने देखा है कि जितने मना करने वाले थे, वो बूढ़े ही थे। या 50-60 के थे। ज्यादा से ज्यादा 5-10 साल जीने वाले हैं वो। उसके बाद या जलकर राख हो जाएंगे या कब्र में दफन हो जाएंगे। तो क्या करेंगे उस बिल्डिंग का।
इंडस्ट्री के बारें में बात करते हुए अली ने कहा कि...
'स्ट्रगल तो है। ये हर जगह हैं। लेकिन शोबिज में हमें काफी निराशा होती है। ऑडिशन प्रॉसेस से लेकर शो में कास्टिंग तक हमें कई चैलेंजेस फेस करने पड़े हैं। आजकल लोग सोशल मीडिया पर रील बनाकर फेमस हो जाते हैं। कभी-कभी हमें खुद पर ही डाउट होता था, जब कास्टिंग डायरेक्टर उल्टे-पुल्टे कारण देकर हमें प्रोजेक्ट में कास्ट करने से मना कर देता था। आजकल के यंग एक्टर्स को नहीं पता कि ऑडिशन क्या होता है। मुझे इंडस्ट्री के लोगों का सपोर्ट मिला। खासकर एकता कपूर ने मुझे बालाजी के हर शो में रखा है। स्ट्रगल कभी खत्म नहीं होने वाला है।'
2018 में जैस्मिन से मिले थे अली...
अली गोनी और जैस्मिन भसीन पहली बार 2018 में मुंबई में मिले थे, जब वे 'खतरों के खिलाड़ी 9' के लिए अर्जेंटीना जाने से पहले एयरपोर्ट पर मिले थे। बाद में, वे दोनों "बिग बॉस 14" में साथ नजर आए थे, जहां दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। वहीं से दोनों काफी फेमस हो गए। वो दोनों फेमस कपल में से एक है।
अली गोनी इस समय 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' में नजर आ रहे हैं। इसमें उनकी जोड़ी रीम शेख के साथ बनाई गई है।