मनोरंजन

Akhanda 2 Film Review: फिल्म में दिखेगा नंदमुरी बालकृष्ण का अद्भुत रुप! जानिए कहानी और रिव्यू...

Akhanda 2 Film Review: साउथ के फेमस एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण की मोस्टअवेटेड फिल्म 'अखंडा 2' रिलीज हो चुकी है। यह मूवी हाई- ऑक्टेन मास एंटरटेनर मूवी है, जो एक्शन, ड्रामा और अपने दमदार डायलॉग से फैंस का दिल जीत रही है। इस फिल्म में महाकुंभ और सनातन धर्म के महत्व के बारें में बताया गया है। फिल्म को देखकर आप अपने धर्म की और भी इज्जत करने लगेंगे, चलिए जानते हैं कैसी है फिल्म और उसका रिव्यू... Read More: Tanya Mittal Payment Issue: तान्या मित्तल की डिजाइनर ने उनपर पेमेंट न देने के लगाएं आरोप!

Akhanda 2 Film Review, क्या है कहानी?

फिल्म में कुछ लोग ये प्लान करते है कि पूरे भारत में वो कुछ ऐसा करेंगे की कोई भी अपने धर्म को न माने उनका भगवान पर से विश्वास उठ जाए। लेकिन एक्टर नंदमुरी इसमें अघोरी अखंडा के स्वरुप में आते हैं और देश में सनातन धर्म का अनादर करने वालो को सबक सीखाते हैं। और इसमें महाकुंभ की भी झलक दिखाई गई है। फिल्म में भगवान की आस्था और सनातन धर्म का बचाव करते दिखाया गया है। इस फिल्म के बारें में ज्यादा जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी पडे़गी। Read More-Offer These Things to Hanumanji: मंगलवार और शनिवार के दिन बजरंबली को अर्पित करें ये चीजें…

Akhanda 2 Film Review: फिल्म की स्टार कास्ट और डारेक्टर

यह फिल्म 14 रील्स प्लस और IV एंटरटेनमेंट के बैंनर के तले गोपी अचंता, राम अचंता और ईशान सक्सेना के द्वारा बनाई गई है, यह फिल्म के पहले पार्ट के आगे की कहानी को दर्शाती है, इस फिल्म के म्यूजिक को थमन एस ने बनाया है, इसकी एडीटिंग का क्रेडिट काम तम्मीराजू को और प्रोडक्शन डिजाइन का क्रेडिट AS प्रकाश को दिया गया है। फिल्म में लीड रोल में नंदमुरी बालकृष्ण है। इसके अलावा फिल्म में हर्षाली मल्होत्रा, आदी पिनिशेट्टी , संयुक्ता मेनन और कबीर दुहन अहम किरदार में है। यह फिल्म आज रिलीज हो चुकी है।

जानिए रिव्यू

एक यूजर ने फिल्म का रिव्यू देते हुए लिखा कि- 'अखंडा2 बालकृष्ण के कट्टर प्रशंसकों के लिए पैसा वसूल मास एंटरटेनर है! इसमें एक्शन, धमाकेदार संवाद और धमाकेदार क्लाइमेक्स है, जो सिर्फ आम जनता के लिए है। इसको 3.5 स्टार रेटिंग' दूसरे यूजर ने लिखा कि- “अखंडा 2 पहले से कहीं ज्यादा ग्रैंड, इमोशनल और तीव्रता के साथ मास मैडनेस को वापस लाती है। नंदामुरीबालकृष्ण अघोरी अखंडा के रूप में एक बार फिर दहाड़ते हैं — उनकी प्रेजेंस, आभा और डायलॉग डिलीवरी सचमुच रोमांचकारी है. हर सीन प्योर मास सिनेमा का सेलिब्रेशन जैसा लगता है।" आगे कहा कि- "बोयापतिश्रीनु ने प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए ज़बरदस्त एक्शन, पौराणिक गहराई, आध्यात्मिक नाटक और सशक्त चरित्र चित्रण पेश किया है। इस बार उन्होंने फिल्म में और भी भावनात्मक परतें जोड़ी हैं और इसे और भी सुव्यवस्थित बनाया है, जिससे यह पहले भाग से कहीं अधिक प्रभावशाली बन गई है।"