Aishwarya Rai Video Viral: बॉलीवुड की जानी - मानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बुधवार को आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में दिवंगत आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा के 100 शताब्दी समारोह में हिस्सा लेने पहुंचीं, इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद थे। वहां ऐश्वर्या राय ने PM मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो देख फैंस ने की एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।
Read More:
Hardik Mahieka Puja Video Viral: गर्लफ्रैंड के साथ भक्ति में लीन दिखे हार्दिक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…
वायरल वीडियो में ऐश्वर्या राय
एक्ट्रेस ने पहले स्पीच दी और फिर पीएम मोदी के पैर छूए, इस दौरान ऐश्वर्या ने यलो कलर का शूट पहन रखा था।
ऐश्वर्या राय ने पुट्टपर्थी में आयोजित समारोह में कहा कि -
'जैसा कि हम श्री सत्य साई बाबा के 100 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, हम सभी उनके दिव्य संदेश के प्रति खुद को पुनः समर्पित करें। सबसे प्रेम करो, सबकी सेवा करो। जाति एक ही है, मानवता की जाति। धर्म एक ही है, प्रेम का धर्म। भाषा एक ही है, हृदय की भाषा, और ईश्वर एक ही है, और वह सर्वव्यापी है। साई राम। जय हिंद।’
एक्ट्रेस ने PM मोदी को जताया आभार
उन्होंने पीएम मोदी को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि - ‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को आज यहां हमारे साथ उपस्थित होने और इस विशेष अवसर का सम्मान करने के लिए हार्दिक धन्यवाद देती हूं।'
ऐश्वर्या ने आगे कहा कि-
'मैं आज उनके प्रेरणादायक बातें सुनने के लिए उत्सुक हूं। मोदी जी की उपस्थिति इस शताब्दी समारोह में हमें श्री सत्य साई बाबा के उपदेशों की याद दिलाती है। स्वामी जी ने कहा था कि मानव सेवा ही ईश्वर की सेवा है।
स्वामी जी हमेशा एक सार्थक,उद्देश्यपूर्ण और आध्यात्मिक जीवन जीने के लिए कहते थे। उन्होंने अनुशासन, समर्पण, भक्ति, दृढ़ संकल्प और विवेक जैसी पांच बातों को महत्व देने की बात कही थी।’