मनोरंजन

Aamir Khan Visits Arijit Singh: अरिजीत के प्लेबैक सिंगिंग से संयास लेने के बाद आमिर खान ने की मुलाकात!

Aamir Khan Visits Arjit Singh: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के जियागंज में बॉलीवुड के फेसम सिंगर अरिजीत सिंह से मिलने पहुंचे। बताया जा रहा है कि, आमिर खान 2 दिन तक अरिजीत सिंह के यहां ही रुकेंगे। वहीं मुर्शिदाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें आमिर खान छत पर खड़े होकर पतंग उड़ाते हुए दिखाई दे रहै हैं।

आमिर ने की अरिजीत से मुलाकात

प्लेबैक सिंगिंग से संयाल ले चुके अरिजीत सिंह से बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान 1 फरवरी को उनसे मिलने पहुंचे। वीडियो वायरल होने के बाद से यूजर जमकर कमेंट कर रहे हैं। वो जानना चाहते हैं कि आखिर आमिर अरिजीत से मिलने क्यों गए? कयास लगाया जा रहा है कि, आमिर अरिजीत के साथ कोई नया प्रोजेक्ट करने वाले हैं।

अरिजीत ने आमिर के लिए कई गाने गाए

आमिर खान की कई फिल्मों के लिए अरिजीत सिंह ने गाने गाए हैं। उन्होंने साल 2016 में आई 'दंगल' फिल्म का फेमस गाना 'नैना' गाया था। इसके अलावा साल 2022 में रिलीज हुई 'लाल सिंह चड्ढा' के मोस्ट पॉपुलर गाना 'तेरे हवाले कर दिया' और 'फिर ना ऐसी रात आएगी' गाया। इन सभी गानों को जनता से खूब प्यार मिला।

27 जनवरी को अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का किया था ऐलान

मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिग से संन्यास लेने की अनाउंसमेंट की थी। 27 जनवरी को अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट पर एक पोस्ट किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा – लिखा कि- ‘ “हेल्लो, हैप्पी न्यू इयर टू ऑल. मुझे इतने सालों से इतना सारा प्यार देने के लिए और मुझे सुनने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब से मैं एक प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई भी नया काम नहीं लूंगा। मैं इसे यहीं खत्म कर रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा।’

अरिजीत के गानों का जादू

इस समय के सबसे पॉपुलर सिंगर में से एक अरिजीत सिंह हैं। उनकी आवाज में एक अलग दर्द और सुकून महसूस होता है। उनके गाने हार्ट वार्मिंग की तरह है। उनके कुछ बेहद खूबसूरत गाने – चन्ना मेरेया, तुम ही हो, केसरिया, आशिकी 2 के गाने बहुत से गाने हैं। जिन्हें सुनकर दिल खुश हो जाता है। चाहें वो सैड सांग हो या प्यार भरे गाने हो या सूफी लगभग हर तरह के गाने उन्होंने गाएं है। देश में ही नहीं अरिजीत के गाने दुनिया में मशहूर है।