मनोरंजन
'WAVES 2025' Inauguration: PM मोदी ने किया उद्घाटन, कई दिग्गज सितारे हुए शामिल...
WAVES 2025 Inauguration: भारत की मीडिया औरएंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए 'WAVES 2025' सम्मेलन का आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में किया गया है। यह 4 दिवसीय आयोजन 1 मई से शुरु हुआ है, जिसका उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया। इस मेगा इवेंट में 90 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। और कई दिग्गज सितारो ने भी शिरकत की।
आपको बता दें कि, इस आयोजन में 10,000 से अधिक प्रतिनिधि, 1,000 निर्माता, 300 से अधिक कंपनियां और 350 से अधिक स्टार्टअप शामिल होंगे।"This is the right time for 'Create in India, create for the world" : says PM @narendramodi at #WAVES2025 @PMOIndia @MIB_India #WAVESIndia #WAVES #WAVESummit @WAVESummitIndia pic.twitter.com/EEk65t6r2R
— SansadTV (@sansad_tv) May 1, 2025
पीएम मोदी ने कहा कि...
भारतीय सिनेमा के 112 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने उद्दघाटन के बाद भाषण में कहा कि, 'आज 1 मई है। आज से 112 साल पहले 3 मई 1913, भारत में पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र रिलीज हुई थी, जिसके निर्माता दादासाहब फाल्के थे और कल ही उनकी जन्म जयंती थी। बीती एक सदी में भारतीय सिनेमा ने भारत को दुनिया के कोने-कोने में ले जाने में सफलता पाई है। हर कहानी भारतीय संस्कृति की आवाज बनकर दुनिया के करोड़ों लोगों के दिलों में उतरी है।'शिखर सम्मेलन में बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी...
इस शिखर सम्मेलन में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार जैसे - शाहरुख खान, अनुपम खेर, अनिल कपूर, आमिर खान और रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, हेमा मालिनी, मोहनलाल, अल्लू अर्जुन, रजनीकांत, जैकी श्रॉफ नजर आएं। इन सितारों ने इस सम्मेलन को भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए "ऐतिहासिक" करार दिया।प्रियंका चोपड़ा ने दी प्रतिक्रिया...
इस शिखर सम्मेलन में प्रियंका चोपड़ा शमिल नहीं हो पाई लेकिन उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया देते वीडियो शेयर किया, जिसमें वो काफी खुश नजर आ रही हैं। देखे वीडियों में उन्होंने क्या कहा...India’s moment isn’t coming, it’s already here. @WAVESummitIndia @MIB_India #WAVES #WAVES2025 pic.twitter.com/W5a0nat60Y
— PRIYANKA (@priyankachopra) April 30, 2025