मनोरंजन
War 2 Teaser Release: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की टक्कर ने मचाया धमाल...
War 2 Teaser Release: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर 2’ का मच अवेटेड टीजर आज जारी हो गया है। इस फिल्म से साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। बीते दिन उनके जन्मदिन के मौके पर ‘वॉर 2’ के मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज करके जूनियर एनटीआर के फैंस को एक बड़ा तोहफा दे दिया है।
Read More: Cannes Film Festival 2025: कांस में छाईं नैंसी त्यागी, लेकिन ड्रेस को लेकर उठा विवाद…
टीजर में दिखा जबरदस्त एक्शन और हाई-वोल्टेज फेसऑफ...
1 मिनट 34 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत जूनियर एनटीआर के दमदार वॉयस ओवर से होती है, जिसमें वे ऋतिक रोशन के किरदार 'कबीर' को वॉर के लिए चैलेंज करते नजर आते हैं। टीजर में दोनों के बीच जबरदस्त एक्शन, फॉर्मूला वन रेसिंग, ट्रेन फाइटिंग, और हवाई जहाज के सीन देखने को मिले हैं। लोकेशन के तौर पर इस्तांबुल और एक बर्फीले इलाके की झलक भी देखने को मिलती है।ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच होगा खतरनाक मुकाबला..
इस बार 'वॉर 2' में एक्शन का स्तर पहले से कहीं ज्यादा ऊंचा है। ऋतिक रोशन जहां अपने पुराने किरदार रॉ एजेंट 'कबीर' के रूप में और भी ज्यादा हैंडसम और स्टाइलिश दिखे हैं, वहीं जूनियर एनटीआर विलेन के किरदार में धमाकेदार एंट्री करते नजर आ रहे हैं। दोनों का आमना-सामना टीजर की हाईलाइट है।
View this post on Instagram