मनोरंजन
Variety India Magazine Launch: इंडिया में 'वैरायटी मैग्जीन' का शानदार लॉचिंग इवेंट, कई सेलेब्स ने की शिरकत...
Variety India Magazine Launch: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की वर्ल्ड फेमस 'वैरायटी मैग्जीन' अब इंडिया में भी लॉन्च होने जा रही है। इंडिया में 1 फरवरी के दिन 'वैरायटी इंडिया मैगजीन' का लॉन्चिग इवेंट रखा गया था, इस इवेंट में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की।
इस पार्टी में विजय वर्मा, ब्लैक गाउन में पलक तिवारी नजर आई, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा, टाइगर श्रॉफ ‘मिस मैच्ड’ फेम रोहित सराफ और इरफान खान के बेटे बाबिल खान फुल ब्लैक आउटफिट में नजर आए।
इवेंट में शनाया कपूर फुल ग्रीन बॉडीकॉन ड्रेस में दिखाई दीं, राकुलप्रीत भी फ्रंट कट ड्रेस आउटफिट नजर आई। वामिका गब्बी इस पार्टी में ब्लैक गाउन के साथ शॉट हेयर को स्टाइल करते हुए नजर आईं।
बता दें कि, ये एक अभूतपूर्व उपलब्धि है! वैरायटी इंडिया पहली बार भारतीय सिनेमा के दिग्गजों - आमिर खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार और सलमान खान - को एक मंच पर ला रहा है।