The Family Man Season 3: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मनोज बाजपेयी की मोस्ट अवेटेड सीरीज 'the family man' सीजन का तीसरा पार्ट प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दी गई है, जिसके बाद से लोगों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोगों को ये सीरीज काफी पसंद आई। तो कुछ को अवरेज लगी और कुछ ने कहा वेस्ट ऑफ टाइम है। तो आइए जानते क्या है सीरीज की कहानी और किस तरह के मिल रहें रिव्यू...
Read More:
Sonam Kapoor Pregnant: सोनम ने इंस्टाग्राम पर सेकेंड प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की, यूजर्स दे रहें बधाईयां
क्या है फैमिली मैन 3 की स्टोरी?
द फैमिली मैन का तीसरा पार्ट "the family man 3" की शुरुआत एक बम ब्लास्ट से होती है, जिसके बाद मनोज बाजपेयी की श्रीकांत तिवारी के रुप में एंट्री होती है, उस समय उनके नए घर में गृह प्रवेश कार्यक्रम चल रहा होता है। इसके साथ ही श्रीकांत को अचानक अपने बॉस गौतम कलकर्णी के साथ एक खास मिशन में जाते हैं। जहां गौतम कुलकर्णी की मौत हो जाती है। इसके बाद श्रीकांत और उसके परिवार पर खतरा मंडराने लगता है। और इसमें वो फसे हुए नजर आते है और जयदीप से फैमिली को बचाने के लिए भागते हुए नजर आते हैं।
मनोज बाजपेयी के साथ ये लोग भी अहम किरदार में...
इस बार जयदीप अहलावत, शारिब हाशमी, प्रियमणि, अश्लेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा, विपिन कुमार, सीमा विश्वास, श्रेया धनवंतरी और गुल पनाग जैसे स्टार्स शामिल हैं।
श्रीकांत बेटे को अपने बारें में बताने की करेगा कोशिश..
पहले सीजन में श्रीकांत खूफीया तरीके से काम करता है, उसकी फैमिली को उसके काम के बारे में कुछ पता नहीं रहता, उसमें लव, फन और जंग तीनों चीज देखने को मिली, दूसरे सीजन में लव ऑफेयर, सक और फैमिली में बेटी और उसकी पत्नी को श्रीकांत के काम के बारें में पता चल जाता है, तीसरे में बेटे को पता चलता है। तीसरे सीजन में टेरिज्म, दोषा रोपण सब देखने को मिलेगा।
ओवर ऑल सीरीज का सार
इस सीरीज में इस बार समाज और शहरी रिश्तो को बदलते, देश की जियो- पॉलिटिक्स, स्पाई थ्रिलर, हथियार बेचने वाली विदेशी कंपनी, ट्रोलिंग और डीपफेक, फैमिली सपोर्ट, चीन से टकराव, चीनी ऐप्स पर बैन जैसे चीजो को दिखाने की कोशिश की गई है।
जानिए एक्स पर दिए गए फैंस के रिव्यू....
एक ने इस सीरीज की तारीफ करते हुए रिव्यू में लिखा कि -
"#TheFamilyMan3 का अंत बेहद दिलचस्प मोड़ पर हुआ है और अब सीजन 4 या सीजन 3 के दूसरे भाग का इंतज़ार है।
जरूर देखें वेब सीरीज।
इस सीजन की सबसे अच्छी बात इसकी शूटिंग लोकेशन है और वह है उत्तर-पूर्व।
एआर और एनएल नंबर वाली सभी गाड़ियाँ, सहायक कलाकार और सभी जूनियर स्टाफ उत्तर-पूर्व से हैं, जो वेब-सीरीज़ को कहानी का एक ठोस और समग्र रूप से प्रामाणिक सार प्रदान करता है।
नागालैंड में, स्थानीय समय के अनुसार शूटिंग सुबह 4 बजे शुरू हुई और क्रू मेंबर्स सुबह 2 बजे अपने होटल से निकले और शाम 6 बजे तक शूटिंग पूरी कर ली क्योंकि शाम 6 बजे के बाद धूप नहीं निकलती थी।
हमेशा की तरह, श्रीकांत तिवारी के रूप में मनोज बाजपेयी ने बेहतरीन काम किया और रुक्मा के रूप में जयदीप अहलावत और जेके तलपड़े के रूप में शारिब हाशमी ने उनका शानदार साथ दिया।
दूसरा सबसे अच्छा हिस्सा माइकल के रूप में विजय सेतुपति की एंट्री है।"
दूसरे यूजर की प्रतिक्रिया
दूसरे यूजर्स ने सीरीज को बोरिंग बताया, कहा टाइम वेस्ट करने वाली सीरिज है उसने एक्स पर रिव्यू देते हुए लिखा कि-
'बहुत बोरिंग। कोई सस्पेंस नहीं, कोई ड्रामा नहीं, कोई रोमांच नहीं, बस ठीक-ठाक एक्टिंग। सीज़न 3 बिना किसी कहानी वाला एक घिसा-पिटा सीक्वल लगा। 6 घंटे बर्बाद हुए और उम्मीदें टूट गईं। इस गड़बड़झाले के बाद, मुझे शक है कि वे सीजन 4 भी लाएंगे।'
तीसरे यूजर की प्रतिक्रिया
"यह अच्छा था, लेकिन और बेहतर हो सकता था।
इस बार श्रीकांत तिवारी ने वांटेड मैन की भूमिका बखूबी निभाई, लेकिन फैमिली मैन के रूप में थोड़े फीके पड़ गए।
राज और डीके की दुनिया चालू है? कैमियो बेहतरीन थे।
उसका अंत वाकई लाजवाब था।"