मनोरंजन
'Tehran' Released on OTT: क्या है फिल्म 'तेहरान' की कहानी? जानिए दर्शको के रिव्यू....
'Tehran' Released on OTT: बॉलीवुड के जाने - माने एक्टर जॉन अब्राहम की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'तेहरन' 14 अगस्त यानि की आज OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म, मैडॉक फिल्म्स और बेक माय केक फिल्म्स द्वारा निर्मित, डायरेक्टर अरुण गोपालन के डायरेक्शन में बनी फिल्म न सिर्फ एक आम जासूसू फिल्म है, बल्कि यह जोरदार एक्शन की बजाय राजनीतिक उलझनों और कूटनीतिक तनाव पर केंद्रित है।
Read More: ‘War 2’ Movie Review: ‘वॉर 2’ देशभक्ति और जबरजस्त एक्शन से भरी मूवी, जानिए फिल्म का रिव्यू…
फिल्म 'तेहरान' की कहानी....
फिल्म 'तेहरान' की शुरुआत दिल्ली की हलचल भरी सड़कों पर हुए एक बम धमाके से होती है। यह धमाका न सिर्फ पूरे शहर को हिला देता है, बल्कि एक पुलिस अधिकारी की पर्सनल लाइफ को भी झकझोर देता है। DSP राजीव कुमार (जॉन अब्राहम) को इस केस की जिम्मेदारी दी जाती है। लेकिन उनके लिए यह सिर्फ ड्यूटी नहीं होती, बल्कि व्यक्तिगत दर्द और जिम्मेदारी से जुड़ा मामला बन जाता है। तहकीकात के दौरान राजीव को महसूस होता है कि यह हमला किसी एक संगठन का काम नहीं है, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा है।कहानी में ईरान और इजराइल के बीच दशकों पुरानी कूटनीतिक तनातनी भी शामिल है, जिसमें भारत फंसने का खतरा झेलता है। अब सवाल यह उठता है कि राजीव इन जटिल परिस्थितियों में भारत को कैसे बचाता है और साजिश का पर्दाफाश करता है। इन सभी रोमांचक ट्विस्ट और घटनाओं को जानने के लिए आपको फिल्म 'तेहरान' पूरी देखनी होगी।
View this post on Instagram