Tanya Mittal Payment Issue: टीवी का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल जो अपनी कहानियों और बड़े - बडे़ दावो की वजह से सुर्खियों में रहीं हैं। ऐसे में उनकी डिजाइनर रिद्धिमा शर्मा ने उन पर ड्रेसेस की पेमेंट न करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाकर तान्या मित्तल पर ड्रेस की पेमेंट न करने के आरोप लगाए हैं।
Read More:
Virushka Wedding Anniversary: किंग कोहली और अनुष्का शर्मा की 8वीं वेडिंग एनिवर्सरी, फैंस दे रहें बधाईयां…
Tanya Mittal Payment Issue: तान्या पर पैसे न देने के लगे आरोप
तान्या मित्तल की स्टाइलिंग करने वाली रिद्धिमा ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की जिस पर लिखा कि- "मैंने हमेशा तान्या मित्तल का सपोर्ट किया है। दर्शक जानते हैं कि मैं ही उनकी स्टाइलिंग करती हूं। उन्होंने मुझसे बात तक नहीं की है और फोन पर यह कहने के बावजूद कि उन्हें आउटफिट बहुत पसंद आया, मुझे अभी तक उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है। मैंने उन्हें एक तोहफा और एक लेटर भी भेजा, लेकिन थैंक्यू तक नहीं।"
Tanya Mittal Payment Issue: 'क्या मैं बेवकूफ हूं?'- रिद्धिमा
"मैं आउटफिट भेज रही हूं, पोर्टर का खर्च भी दे रही हूं और अब टीम मुझसे कह रही है कि अगर साड़ी आज नहीं पहुंची, तो मुझे मेरी फीस बिल्कुल नहीं मिलेगी। मैं इतने लंबे समय से मेहनत कर रही हूं क्या मैं बेवकूफ हूं? वाह! ब्रांड्स को अभी तक रिटर्न नहीं मिले हैं और मैं पूरे एक हफ्ते से फॉलोअप करते-करते थक गई हूं। मैं तान्या की टीम से अनुरोध करती हूं कि कृपया मेरे पैसे दे दें।"
'कृपया पेमेंट कर दीजिए' - रिद्धिमा
"मैंने हर इंटरव्यू में हमेशा उनका साथ दिया है। मुझे कभी उम्मीद नहीं थी कि ऐसा होगा। इवेंट से एक घंटा पहले तक मैं सब कुछ ठीक करने की कोशिश कर रही थी, फिर भी मेरे साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है। और तान्या की टीम की एक लड़की ने मुझे मैसेज किया मेरे पास सबूत है कि अगर मैं आज की साड़ी का इंतजाम नहीं कर पाई, तो वे मेरा पेमेंट नहीं करेंगे। मैं आपसे बहुत विनम्रता से अनुरोध करती हूं - कृपया पेमेंट कर दीजिए।"
क्या करती हैं तान्या?
रिपोर्ट के अनुसार तान्या एक एंटरप्रेन्योर हैं, वो ट्रेवल और स्पिरिचुअल इंफ्लुएंसर भी हैं। उन्होंने 12th तक पढ़ाई की है। 19 साल की उम्र में खुद होममेड बिजनेस शुरु किया था, जिसका नाम हैंडमेड लव बाय तान्या रखा गया। यह ब्रांड स्टाइलिश हैंडबैग्स, साड़ियां और लाइफस्टाइल एक्सेसरीज का बिजनेस करती हैं।
बिग बॉस 19 के खत्म होने के बाद तान्या का बयान
तान्या ने बोले तीखें बोल…
गौरव खन्ना के जीतने के बाद जब एक मीडिया पर्सन ने उनसे पूछा – आप तो कह रहीं थी Gk क्या करेगा, GK के क्या करेगा, Gk ट्रॉफी जीत कर चला गया, तो क्या कहेंगी इस पर?
तान्या ने जबाव में कहा कि – ‘Gk ने अभी कुछ किया क्या, फिर बोला कि GK कुछ करे न करें मुझे क्या, मेरी दुनिया तो मेरे इर्द – गिर्द घूमती है।’
नीलम से नहीं रखेंगी दोस्ती ?
तान्या से जब दोस्ती के बारे में सवाल पूछा तो तान्या ने नीलम के बारें में कहा कि-
‘मैंने सबको बोला कि मैं नीलम से प्यार करती थी लेकिन मेरा दिल सबसे दुखी है। मैं इस बारे में झूठ नहीं बोलना चाहती किसी भी इंटरव्यू में। क्योंकि किसी न किसी प्वॉइंट पर सबने मुझ पर चिल्लाया। मुझे बहुत बुरा फील करवाया। मैंने जो रिश्ता बनाया… मतलब नीलम ने भी एक प्वॉइंट पर मुझसे पूछा कि क्या तू झूठ बोलत है क्या। और वह भी गुस्सा हो गई थी। उसको लगा कि ये मेरा गेम प्ले है। एक दिन वो मुझ पर चिल्लाई भी।’
उन्होंने ने आगे कहा कि-
‘मुझे लगता है कि मैं सिर्फ एक ही दोस्त बना पाई और वो कल्पू काका हैं। वो पेड़ निकालकर लाने नहीं दिया बिग बॉस ने। दोस्त होते तो मुझे सामानों से बात नहीं करनी पड़ती। मैंने घर में खुद को बहुत अकेला महसूस किया। मैं अभी भी यहां पर यही महसूस कर रही हूं… अकेला और खोया हू। मैं इस बारे में झूठ नहीं बोल रही और कभी झूठ नहीं बोला है।’