Bollywood superstar Shah Rukh Khan marks 34 years

SRK के बॉलीवुड में हुए 34 साल हुए पूरे, बचपन की तस्वीर हुई वायरल

SRK के बॉलीवुड में हुए 34 साल हुए पूरे, बचपन की तस्वीर हुई वायरल

SRK Completes 34 Years In Bollywood: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर किंग खान को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए 34 साल हो गए। इस दौरान वो मंगलूरु के एक इवेंट में पहुंचे और उस दौरान उन्होंने अपने जेब में अपने बचपन की तस्वीर रखी थी। इवेंट में पहुंचकर उन्होंने अपना आइकॉनिक पोज दिया और अपने हिट गानों में डांस किया। फिर जेब से अपने बचपन की तस्वीर निकालकर दिखाया। यह वीडियो सोशल  मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

SRK ने कन्नड़ में की फैंस से बात

एक्टर ने इवेंट के दौरान अपने बचपन की एक तस्वीर दिखाई। उन्होंने बताया कि उनके पास  बचपन की सिर्फ एक तस्वीर है। उन्होंने तस्वरी दिखाते हुए कहा कि- 'भले ही इस समय यह तस्वीर थोड़ी अटपटी लगे, क्योंकि मैं इसमें बिना कपड़ों के हूं। ये मेरे पास मेरे बचपन की इकलौती तस्वीर है, जो मंगलूरु में ली गई थी। मैं बिना कपड़ों के बाल्टी में हूं।'

शाहरुख का वीडियो वायरल

इवेंट के दौरान शाहरुख खान ने फैंस से कन्नड़ भाषा में बता कि फिर 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'झूमे जो पठान' और 'छम्मक छल्लो' जैसे फेमस गानों पर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उनकी बचपन की तस्वीर भी वायरल हो रही है। 

शाहरुख ने पूरे किए 34 साल

शाहरुख खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत आज से 34 साल पहले की थी। वो टीवी सीरियल 'फौजी' और अन्य टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। लेकिन फिर उन्होंने 25 जून 1992 पहली बार 'दीवाना' फिल्म में नजर आएं थे। इस फिल्म से उन्होंने डेब्यू किया था। इस फिल्म में ऋषि कपूर और दिव्या भारती उनके साथ नजर आए थे।    

किंग खान 'बाजीगर', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', , 'दिल तो पागल है', 'कुछ कुछ होता है' , 'पठान' और 'जवान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के दम पर बॉलीवुड के 'बादशाह' और 'किंग खान' का मुकाम उन्होंने हासिल किया।

दिल्ली में हुआ SRK का जन्म

शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर 1965 को नई दिल्ली में हुआ।  उनके पिता का नाम मीर ताज मोहम्मद खान था, जो एक स्वतंत्रता सेनानी थे और उनकी माता का नाम लतीफ फातिमा था। दिल्ली में जन्मे शाहरुख खान ने अपने बचपन के शुरुआती 5 मैंगलोर (मंगलुरु) में भी बिताए, वो वहां अपने दादा जी इफ्तिखार अहमद के साथ रहते थे।