फिल्म 'इश्कनामा' के सेट पर शहनाज गिल के नोज रिंग म

शहनाज गिल के साथ हुआ हादसा, पेट में निगल गईं नोज रिंग, सेट पर बुरी तरह चिल्लाईं, वीडियो में दिखा पूरा वाकया

इश्कनामा' के सेट पर शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ एक डरावना वाक्या हुआ। जब उनकी नोज रिंग गलती से मुंह में चली गई। इसके बाद शहनाज की हालात खराब होने लगी। वह खांसने लगीं। ऐसे में उनकी मदद के लिए को-एक्टर सौरभ सचदेवा आगे आए। यह वीडियो देखकर शहनाज के फैंस को काफी चिंता हुई। वीडियो पर फैंस ने रिएक्शन भी दिए। 

शहनाज गिल ने खुद वीडियो शेयर किया

वीडियो में वह काम करते हुए अचानक चिल्लाकर भागकर पीछे हटती हैं. उन्होंने अपना हाथ चेहरे पर लगा रखा है. वह चिल्लाती हैं कि मेरे पेट में चली गई है. तभी एनिमल फेम सौरभ सचदेवा उनकी मदद करते हैं. वह उनकी पीठ थपथपाते हैं. तब पता चलता है कि शहनाज गिल की नाक की नथनी गलती से गले में अटक गई है.

कैसे शहनाज की स्थिति ठीक हुई? 

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि नोज रिंग मुंह में चले जाने पर शहनाज को दिक्कत हुई। वह खांसने लगी, तब सौरभ सचदेवा ने उनकी मदद की। को-एक्टर ने शहनाज की पीठ थपथपाई, इससे अभिनेत्री को राहत मिली।

फैंस को हुई शहनाज की चिंता 

जब फैंस ने शहनाज का शेयर किया गया यह वीडियो देखा, उन्हें काफी चिंता हुई। एक फैन ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘शुक्र है कि आप ठीक है। वहीं दूसरे फैन ने लिखा, ‘अपनी हेल्थ का ध्यान रखिए।’

इसी तरह के कई कमेंट्स फैंस ने शहनाज को लेकर किए। 

क्या था फिल्म ‘इश्कनामा’ की कहानी? 

पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ हाल ही में रिलीज हुई। यह एक रोमांटिक पीरियड ड्रामा फिल्म थी। इसकी कहानी निम्मा और नसीमा के प्यार की थी। इनकी प्रेम कहानी दर्द से भरी थी। इस फिल्म में शहनाज के अलावा जय रंधावा, सौरभ सचदेवा, अंजुम बत्रा और महानबीर भुल्लर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।