मनोरंजन
Satyajit Singh Shergill Death News: सीनियर आर्टिस्ट और जिम्मी शेरगिल के पिता का निधन!
Satyajit Singh Shergill Death News: पॉपुलर एक्टर जिम्मी शेरगिल के पिता सत्यजीत सिंह शेरगिल का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 11 अक्टूबर 2025 को आखिरी सांसे लीं।
Read More: Bigg Boss 19: होस्ट सलमान खान ने सिकंदर के डायरेक्टर पर कसा तंज, खुद की मूवी का उड़ाया मजाक!
बता दें कि, सत्यजीत सिंह शेरगिल के लिए भोग और आखिरी अरदास 14 अक्टूबर को आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट स्थित गुरुद्वारा धन पोथोहर नगर में रखा गया।
बता दें कि, जिम्मी एक पंजाबी परिवार से हैं, जहां पगड़ी पहनना अनिवार्य होता है। लेकिन 18 साल की उम्र में, पढ़ाई के दौरान हॉस्टल में रहते हुए, जिम्मी ने अपने बाल कटवा लिए और पगड़ी हटा दी। इस पर उनके पिता इतने नाराज हुए कि उन्होंने डेढ़ साल तक जिम्मी से बात नहीं की।
इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया, जिनमें शामिल हैं:-
हासिल, मुन्नाभाई एमबीबीएस, रकीब, माय नेम इज खान, साहेब बीवी और गैंगस्टर वहीं आने वाले दिनों में जिम्मी शेरगिल ‘दे दे प्यार दे-2’, ‘बुलेट विजय’ और ‘मिस्टर आई’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।