दिल्ली हाईकोर्ट ने काला हीरण रिलीज रोक से किया इनकार, प्रोड्यूसर बोले- 8,000 थिएटर्स में होगी रिलीज
सलमान खान की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' की रिलीज पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई तक टाल दी है। इस फैसले के बाद फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
पर्सनल राइट्स का उल्लंघन
उन्होंने कहा कि अदालत के लिए कोई स्टार या ग्लैमर मायने नहीं रखता। वहीं, सलमान खान ने याचिका में आरोप लगाया है कि यह फिल्म गैरकानूनी तरीके से उनकी पर्सनल राइट्स का उल्लंघन करती है। सुनवाई टलने के तुरंत बाद फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी बात रखी। अमित जानी ने लिखा, "सलमान को आज भी दिल्ली हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिली। फिल्म पर कोई बैन नहीं लगा है और केस की सुनवाई 6 जुलाई तक टाल दी गई है।"
पहचान-नाम का इस्तमाल
सलमान खान ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इस फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की। उनका आरोप है कि मेकर्स गलत तरीके से उनकी पहचान और नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। याचिका के अनुसार, फिल्म के प्रमोशनल मैटेरियल और प्रोमो में सलमान के लुक जैसे दिखने वाले एक शख्स (लुकअलाइक) को दिखाया गया। इस शख्स ने सलमान जैसा ही सिग्नेचर ब्लू ब्रेसलेट पहना हुआ है, जो लंबे समय से उनकी खास पहचान रहा है।