मनोरंजन
'SAARE JAHAN SE ACCHA' Series Release: सीरीज में देशप्रेमी जासूस विष्णु शंकर और परमाणु मिशन की कहानी, जानिए क्या है खास?
'SAARE JAHAN SE ACCHA' Series Release: इस बार स्वतंत्रता दिवस पर बॉक्सऑफिस और ओटीटी दोनों पर ही जमकर धमाल होने वाला है, जहां 15 अगस्त को वॉर 2 और कुली फिल्म रिलीज होगी तो दूसरी ओर आज 13 अगस्त को नेटफिल्क्स पर 'सारे जहां से अच्छा' सीरीज रिलीज हो चुकी है, कुछ गुमनाम हिरो और कुछ ऐसे जासूस जो देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान की परवाह न करते हुए अपना सबकुछ देश के नाम कर देते है, ऐसे ही देशप्रेमी जासूसों की कहानी से बनी हुई है ये वेब सीरीज 'सारे जहां से अच्छा'। आइए जानते हैं क्या कुछ है खास...
Read More: Jolly LLB 3 teaser Released: 8 साल बाद कॉमेडी फ्रैंचाइजी की वापसी पर दर्शक हुए एक्साइटेड, जानिए यूजर्स के रिएक्शन…
हालांकि, डॉक्टर भाभा की अचानक मौत एक विमान हादसे में हो गई। यह हादसा उनके एक इंटरव्यू के कुछ दिन बाद हुआ, जिसमें उन्होंने अपनी मंशा जाहिर की थी। इस घटना ने पूरे देश को शोक में डाल दिया।
रॉ के मुखिया काओ (रजत कपूर) को जल्द ही पता चलता है कि पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो, 1971 के युद्ध में मिली करारी हार का बदला लेने के लिए परमाणु बम बनाने की योजना में है।
वहीं, इस मिशन को नाकाम करने की जिम्मेदारी भारत की ओर से विष्णु शंकर की होती है।