रिया चक्रवर्ती ने टीवी शो 'डबल डेट' में अपने ट्रॉम

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के ट्रॉमा पर की बात

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के ट्रॉमा पर की बात

Rhea Chakraborty On Their Trauma: जानी-मानी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है। हाल हि में एक शो के दौरान रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद हुए ट्रॉमा पर बात की। उन्होंने बताया कि- 'इस ट्रॉमा से पूरी तरह बाहर निकल पाना मुश्किल है।' 

रिया ने खुद के ट्रॉमा को लेकर की बात

हाल हि में टीवी के पॉपुलर चैट शो 'डबल डेट' में रिया चक्रवर्ती अपने भाई शोविक के साथ पहुंची। वहां नेहा धूपिया ने रिया से सुशांत सिंह राजपूत और ट्रॉमा के बारे में बातचीत करते हुए पूछा कि- 'एक इंटरव्यू में आपकी मां ने सवाल किया था कि मेरी बेटी इससे कैसे हील करेगी, क्या वह अब उस मुश्किल दौर से पूरी तरह बाहर आ चुकी हैं? 

इस पर रिया ने जवाब देते हुए कहा था कि-

 'यह कोई ऐसी चीज नहीं है जिससे आप कभी पूरी तरह उबर सकें। यह ट्रॉमा है। अगर दिमाग में न भी रहे, तो भी इसका असर शरीर में बना रहता है। इसमें PTSD (पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर) जैसी स्थिति हो सकती है। आप थेरेपी लेते हैं और धीरे-धीरे इससे निपटने की कोशिश करते हैं। क्योंकि हमारी चीज पब्लिक में है, तो लोग इसके बारे में बात करते हैं, सोचते हैं।'    सुशांत के केस के समय रिया की टी-शर्ट की चर्चा

जब एक्टर की डेथ हुई थी, तो रिया चक्रवर्ती ने एक टी-शर्ट पहनी थी। वो टी-शर्ट काफी चर्चा में रही, क्योकि उस टी-शर्ट में लिखा था कि- 'Roses are red, violets are blue, let's smash the patriarchy, me and you'उसको लेकर बात की। 

इस पर रिया ने कहा कि-  'वो टी-शर्ट मैंने इसलिए पहनी, क्योंकि वो मेरे पहले अध्याय का हिस्सा थी। जब मैं अरेस्ट हुई, तब मैंने वो टी-शर्ट पहनी थी, क्योकि उस टी-शर्ट ने मेरे लिए बात की, जब कोई भी मेरी तरफ से बात नहीं कर रहा था। मैंने कहा था कि ऐसी और टी-शर्ट बनाओ, जो उन लोगों की मदद कर सके, जिनके लिए कोई नहीं बोलता।'

उन्होंने आगे कहा कि-

'यही वजह है कि उन्होंने भाई शौविक के साथ क्लोदिंग ब्रांड (चैप्टर-2) शुरू किया, जिसमें वो टी-शर्ट बना रही हैं।'

सुशांत सिंह के मौत, रिया पर लगे थे कई आरोप

सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून 2020 में हुई थी। इसके बाद रिया चक्रवर्ती पर कई आरोप लगे थे। एक्टर के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप ल गाए थे। इसके अलावा ड्रग्स और नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भी एक्ट्रेस और उनके भाई शौविक को जांच के दायरे में लिया था, इस वजह से रिया को जेल जाना पड़ा था। वो 27 दिनों तक जेल में रही। फिर CBI ने 22 मार्च 2025 को अपनी क्लोजर रिपोर्ट में रिया और उनके परिवार को क्लीन चिट दे दी थी।