राघव जुयाल और निहारिका एनएम एक- दूसरे को कर रहें डेट!
Raghav-Niharika Dating: फेमस डांसर- एक्टर राघव जुयाल की एक पोस्ट चर्चा का विषय बन गई है। हाल हि में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट पर जानी-मानी यूट्यूबर-कंटेंट क्रिएटर निहारिका एनएम के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है, जिसके बाद से दोनों की डेटिंग की चर्चा तेज हो गई। अब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
हालांकि डेटिंग को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
राघव-नहारिका का फोटो वायरल
29 जून को राघव जुयाल ने निहारिका के साथ 2 तस्वीरें शेयर की। दोनों तस्वीर में एक-दूसरे के साथ काफी अच्छे लग रहें हैं। तस्वीर में दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही है। दोनों रोमॉटिंग पोज देते नजर आ रहें । दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दोनों ने तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में एक रेड हार्ट और स्टार इमोजी लगाया है।
तस्वीरें देख सब कमेंट सेक्शन में दोनों की जोड़ी की तारीफ कर रहें हैं।
कुछ इस तरह यूजर ने दिए रिएक्शन
राघव और निहारिका की आने वाली फिल्म!
राघव और निहारिका जल्द ही विवेक बी अग्रवाल के निर्देशन में बन रही फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में संजय कपूर और बरखा सिंह भी अहम भूमिकाओं में होंगे।डांस से करियर की शुरुआत करने वाले राघव अब अभिनय में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। फिल्म 'किल' में विलेन के रोल में उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया था। इसके अलावा वो आर्यन खान की वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में भी दिख चुके हैं।
कौन हैं निहारिका एनएम?
निहारिका एनएम भारत की सबसे पॉपुलर और सफल डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स में से एक हैं। इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स वाली निहारिका अपने मज़ेदार, relatable और खास साउथ इंडियन ऐक्सेंट वाले कॉमेडी वीडियोज के लिए जानी जाती हैं। बेंगलुरु की रहने वाली निहारिका ने बेहद कम समय में अपनी एक यूनिक पहचान बना ली है। वह कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स के साथ कोलैबोरेशन भी कर चुकी हैं।