मनोरंजन
Pawan Kalyan 54th Birthday: पवन कल्याण का 54वां जन्मदिन आज...
Pawan Kalyan 54th Birthday: साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण का आज जन्मदिन है। वो आज 54 साल को हो गए। फिल्मों से लेकर राजनीति तक उन्होंने अलग पहचान बनाई है। उन्होंने मार्शल आर्ट्स में भी ब्लैक बेल्ट हासिल कर चुके हैं। पवन कल्याण ने सन 1996 में ' अक्कड़ा अम्मायी इक्कड़ा अब्बायी' फिल्म से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
Read More: Mrunal Statement on Anushka Sharma: बिपाशा के बाद अनुष्का शर्मा पर मृणाल ने दिया चौकाने वाला बयान!
हिट फिल्मों से बने सुपरस्टार..
पवन कल्याण ने थोली प्रेमा, थम्मुडु, बद्री और खुशी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। 1999 में रिलीज हुई थोली प्रेमा ने राष्ट्रीय पुरस्कार के साथ-साथ छह नंदी पुरस्कार भी जीते थे। उनकी लोकप्रियता ने उन्हें टॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में शामिल कर दिया। वर्तमान में वे ओजी और उस्ताद भगत सिंह जैसी फिल्मों पर काम कर रहे हैं।
View this post on Instagram
राजनीति में प्रभावशाली एंट्री...
साल 2008 में उन्होंने प्रजाराज्यम पार्टी से राजनीति में कदम रखा। 2014 में अपनी खुद की जनसेना पार्टी बनाई और राजनीतिक सफर शुरू किया। हालांकि 2019 के चुनाव में उन्हें झटका लगा, लेकिन 2024 में टीडीपी–बीजेपी गठबंधन के साथ बड़ी वापसी की। इस चुनाव में जनसेना ने 21 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटें जीतकर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।आज पवन कल्याण आंध्र प्रदेश के पिठापुरम से विधायक हैं और मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू की कैबिनेट में उप मुख्यमंत्री के तौर पर अहम जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
View this post on Instagram
नेटवर्थ और कमाई....
पवन कल्याण की कुल संपत्ति का अनुमान 150–200 करोड़ रुपये तक है। उनके नामांकन हलफनामे के अनुसार उनकी संपत्ति करीब 164 करोड़ रुपये है, जिसमें 65 करोड़ रुपये का कर्ज भी शामिल है। वर्तमान समय में पवन कल्याण एक फिल्म के लिए 50–60 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। फिल्मों, राजनीति और रियल एस्टेट निवेश उनकी कमाई के मुख्य स्रोत हैं।
View this post on Instagram