मनोरंजन
Pati Patni Aur Panga Winner: रुबीना दिलैक ने फिर जीता दर्शकों का दिल, पति अभिनव संग उठाई ट्रॉफी!
Pati Patni Aur Panga Winner: कलर्स टीवी के पॉपुलर शो 'पति पत्नी और पंगा' का पहला सीजन अपने ग्रैंड फिनाले के साथ खत्म हो गया है। 3 महिने तक चले इस रियलिटी शो में कई चर्चित जोड़ियों ने हिस्सा लिया, लेकिन बाजी मारी रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने। दोनों ने 7 जोड़ियों को मात देकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
Read More: Bigg Boss 19 Rohit Shetty: रोहित शेट्टी लगाएंगे अमाल मलिक और शहबाज की क्लास!
सोशल मीडिया पर विनिंग मोमेंट की वीडियो और फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं। रुबीना एक्स (ट्विटर) पर ट्रेंड कर रही हैं और फैंस लगातार उन्हें बधाइयां भेज रहे हैं।
फैंस का कहना है कि "रुबीना क्वीन हैं, और हर शो में अपनी पहचान बना ही लेती हैं।"
ग्रैंड फिनाले में टॉप - 2 जोड़ियां आमने- सामने...
ग्रैंड फिनाले में रुबीना–अभिनव और गुरमीत चौधरी–देबिना बनर्जी टॉप-2 में पहुंचे। होस्ट सोनाली बेंद्रे ने जैसे ही विनर का नाम अनाउंस किया, स्टेज पर तालियों की गूंज फैल गई। विनर घोषित होते ही अभिनव शुक्ला खुशी से नाचने लगे, जबकि गुरमीत–देबिना मुस्कुराते हुए तालियां बजाते रह गए।
View this post on Instagram
‘बिग बॉस 14’ के बाद एक और ट्रॉफी अपने नाम...
रुबीना दिलैक इससे पहले ‘बिग बॉस सीजन 14’ भी जीत चुकी हैं। अब उन्होंने पति अभिनव शुक्ला के साथ एक और बड़ा रियलिटी शो जीतकर अपने नाम एक और उपलब्धि जोड़ ली है।
View this post on Instagram