मनोरंजन
OG Movie Release Date: पवन कल्याण के टैटू और इमरान के गैंगस्टर लुक ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट!
OG Movie Release Date: साउथ के फेमस सुपर स्टार पवन कल्याण और बॉलीवुड के किसर बॉय इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, ट्रेलर को देखकर लग रहा है film में इमरान हाशमी और पवन कल्याण दोनों फुल एक्शन मोड में दिखेंगे। ट्रेलर देखकर ही फैंस में फिल्म को देखने की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
Read More: National Film Awards 2025: इन दिग्गज कलाकारों को राष्ट्रपति ने किया गया सम्मानित…
2 मिनट 39 सेकंड के ट्रेलर में पवन और इमरान का खास अंदाज देखने को मिला , इसमें पवन कल्याण लीड रोल में नजर आएंगे तो वहीं इमरान हाशमी उनके आपोजिट गैंगेस्टर के किरदार में दिखाई देंगें। यह फिल्म गुरुवार 25 सितंबर को रिलीज होगी।
ट्रेलर में दिखाए गए फ्लैशबैक सीन उसके अतीत के राज छिपाते नजर आते हैं। फैन्स का अनुमान है कि यह टैटू पवन के टारगेट्स और उसके निजी वादों का प्रतीक है। फिल्म में उनका किरदार अपनी पुरानी जिंदगी को छोड़कर एक नई शुरुआत करने वाला दिखता है।
कैसा है ट्रेलर?
'दे कॉल हिम ओजी' का ट्रेलर धांसू एक्शन और पावरफुल बीजीएम से भरपूर है। कनमनी के रूप में प्रियंका अरुल मोहन और पवन कल्याण की केमिस्ट्री बेहद शानदार दिख रही है।टैटू और फ्लैशबैक का सस्पेंस..
ट्रेलर में पवन के हाथ पर बने टैटू ने दर्शकों को उत्सुक कर दिया है। वहीं, बॉम्बे फ्लैशबैक सीन उनके अतीत से जुड़े राजों की ओर इशारा करता है, इस सीन के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स टैटू का मतलब समझने की कोशिश में जुट गए।