अमेजन प्राइम के शो ‘अलायंस’ में मिनी माथुर ने अली

अलायंस की विनर बनीं मिनी माथुर, जीते 50 लाख कैश, घर ले गईं चमचमाती ट्रॉफी

अमेजन प्राइम वीडियो के चर्चित शो ‘अलायंस’ को आखिरकार अपना पहला विनर मिल गया है. काफी समय से सोशल मीडिया और फैंस के बीच गजब का हाइप बनाए इस शो का धमाकेदार फिनाले हाल ही में स्ट्रीम हुआ, जहां टीवी की जानी-मानी होस्ट मिनी माथुर ने बाजी मार ली. मिनी ने अपने तेज दिमाग, कूल एटीट्यूड और शानदार गेम प्लान के दम पर अली गोनी और रूही दोसानी जैसे तगड़े कंटेस्टेंट्स को पछाड़ते हुए शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

50 लाख रुपये और चमचमाती ट्रॉफी की विनर

फिनाले में मुकाबला बेहद कड़ा और सस्पेंस से भरा था. एक तरफ सोशल मीडिया स्टार रूही दोसानी और पॉपुलर एक्टर अली गोनी जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रहे थे, तो दूसरी तरफ मिनी माथुर हर मोड़ पर अपनी स्मार्टनेस से बाजी पलटती दिखीं. अंत में जीत मिनी के हाथ ही लगी. विनर बनने के साथ ही उन्हें 50 लाख रुपये का मोटा कैश प्राइज और चमचमाती ट्रॉफी मिली. अपनी इस शानदार जीत पर खुशी जताते हुए मिनी ने कहा कि यह सफर दिखाता है कि अगर आप खुद पर भरोसा रखें तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है.

काफी ड्रामा, माइंड गेम्स और तगड़े ट्विस्ट

कुणाल खेमू की होस्टिंग वाले इस शो में शुरुआत से ही काफी ड्रामा, माइंड गेम्स और तगड़े ट्विस्ट देखने को मिले. अलायंस में कुशाल टंडन, जैद दरबार, अरबाज खान, अर्सलान गोनी और सोहेल खान जैसे कई चर्चित सितारे नजर आए. शो का पूरा फॉर्मेट दोस्ती, भरोसे और स्मार्ट मूव्स पर टिका था, जहां एक-दूसरे से हाथ मिलाकर आगे बढ़ना था. फिनाले की रेस में अली गोनी ने अपनी मजबूत पकड़ बनाई हुई थी, लेकिन मिनी माथुर ने अपने एक्सपीरियंस का सही इस्तेमाल किया और सभी को पीछे छोड़ दिया. दर्शकों को इस शो का चटपटा अंदाज और मिनी माथुर का गेम खेलने का तरीका बेहद पसंद आया है.