Mardaani 3 Movie Release: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म
'मर्दानी 3' बॉक्स ऑफिस में 30 जनवरी यानी की आज रिलीज हो चुकी है। रानी मुखर्जी एक बार फिर निडर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में लौटी हैं। उन्हें देश में गायब हो रही लड़कियों के केस को हैंडल करने को दिया गया है। इस फिल्म के डायरेक्टर अभिराज मीनावाला है। इस बार फिल्म में विलेन के रुप में एक महिला नजर आ रही है, जो मासूम बच्चियों को निशाना बनाती है।
क्या है कहानी ?
‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी का बेबाक, निडर अंदाज देखने को मिलेगा। एक ईमारदार पुलिस शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आएंगी, जिन्हें देश में गायब हो रही लड़कियों के केस को हैंडल करने को दिया जाएगा। इस बार फिल्म में विलेन एक महिला है। वह मासूम छोटी बच्चियों को निशाना बनाती है, 8 से 11 साल की बच्चियों को किडनैप करती है और लड़कियों को खरीदती भी है।
नन्ही मासूमों को बलि चढ़ाती है। रानी मुखर्जी यानि शिवानी रॉय को पता करना होता है आखिर वो लड़किया कहां जा रही है, कौन है उन लड़कियों को खरीदने के पीछे कैसे रोका जाए ये अपराध कौन कर रहा है?
फिल्म की स्टारकॉस्ट
‘मर्दानी 3’ फिल्म के डायरेक्टर अभिराज मिनावाला (Abhiraj Minawala) है। वहीं फिल्म के लेखक आयुष गुप्ता है, जो इससे पहले रेलवे मैन जैसे प्रोजेक्ट में काम कर चुके हैं। इस फिल्म में एक ओर मानव तस्करी की भयावह सच्चाइयों को उजागर किया गया है। वहीं मर्दानी 2 में सिस्टम को चुनौती देने वाले एक साइकोपैथ सीरियल रेपिस्ट को दिखाया गया था। अभिनेत्री मल्लिका प्रसाद का खलनायक के रुप में नजर आएंगी वहीं एक्ट्रेस रानी मुखर्जी पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आएंगी।
जानिए रिव्यू
एक यूजर ने एक्स पर ट्वीट करते हुए मर्दानी 3 फिल्म का रिव्यू दिया है। उसने फिल्म को 4.5 रेटिंग देते हुए। रानी मुखर्जी और फिल्म की तारीफ की है।
दूसरे यूजर ने 3 स्टार दी रेटिंग