मनोरंजन
Kingdom Movie Review: 'किंगडम' पर विजय देवरकोंडा ने अपनी एक्टिंग से जीता दिल, जानिए दर्शकों के रिव्यू...
Kingdom Movie Review: साउथ इंडस्ट्री के जाने - माने एक्टर विजय देवरकोंडा की मोस्टअवेटेड फिल्म 'किंगडम' बॉक्स ऑफिस में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म आपको 90 के दशक में ले जाएगी। इस फिल्म में रिश्तो की अहमियत दर्शाता है एक भाई अपने खोए हुए भाई को ढूंढ़ने के लिए एक मिशन पर जाता है, इसमें ड्रामा, सस्पेंस और इमोशनल का शानदार तड़का देखने को मिलेगा। आइए जानते इस फिल्म की खास बातें...
Read More: Kingdom Trailer Release Date: विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ फिल्म का ट्रेलर 26 जुलाई को इस जगह पर होगा लॉन्च!
जानिए इस फिल्म की कहानी...
यह कहानी 1990 के दशक की है, जब श्रीलंका में भारत के श्रीकाकुलम से आए कुछ तेलुगू मूल के लोग बसते हैं। उन्हीं में से एक है सूरी (विजय देवरकोंडा) — एक निडर और ईमानदार पुलिस अफसर, जो बड़े से बड़े अफसर की गलतियों पर भी समझौता नहीं करता। अपनी बहादुरी और निष्ठा के चलते सूरी को श्रीलंका में एक गोपनीय मिशन पर भेजा जाता है। इस मिशन के बदले सरकार उसे एक अनोखा वादा करती है — 18 साल से लापता अपने बड़े भाई सत्यदेव से मिलाने का वादा।सूरी छुपते-छुपाते जाफना की जेल में दाखिल होता है और आखिरकार अपने भाई सत्यदेव से आमना-सामना करता है। लेकिन इसके बाद क्या होता है? क्या सूरी अपने मिशन में सफल होता है? क्या वह अपने भाई को वापस ला पाता है? ये सब जानने के लिए आपको ये फिल्म देखनी होगी।
View this post on Instagram