मनोरंजन
Kantara Chapter 1 Film Release: एक्शन, ड्रामा और पौराणिक कथा का शानदार मेल, ऋषभ शेट्टी ने जीता फैंस का दिल!
Kantara Chapter 1 Film Release: होम्बले फिल्म्स और ऋषभ शेट्टी की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘कंतारा: चैप्टर1’2 अक्टूबर यानी की आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म लोककथाओं, आस्था और जंगल की रहस्यमयी दुनिया को दर्शाती है। चलिए जानते है मूवी में क्या खास और दर्शकों के रिव्यू के बारे में...
Read More: ‘Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari’ Release: वरुण-जान्हवी की नई रोमांटिक कॉमेडी में नकली रोमांस, जानिए रिव्यू…
बता दें यह फिल्म 8 भाषाओं कन्नड़, हिंदी, तेलुगू, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी में रिलीज हुई है।
गांववासी मानते हैं कि उनकी रक्षा ईश्वर के गण करते हैं। लेकिन राजा और उसका पुत्र कुलसेखर इस आस्था और शांति को चुनौती देते हैं। कुलसेखर गांववालों पर अत्याचार करता है, जिसे रोकने के लिए आदिवासी नेता बर्मे (ऋषभ शेट्टी) आगे आते हैं। अपनी रणनीति और साहस से वह कुलसेखर को चुनौती देता है और गुलिका अनुष्ठान से उसकी हत्या करता है।
इसके बाद कहानी में छल, रणनीति और पौराणिक विश्वासों का खेल और भी गहराता है। इस बीच कनकवती (रुक्मिणी वसंत) की एंट्री और जंगल के देवता पनजुरली की शक्ति रोमांच और रहस्य को और गहरा कर देती है।
एक्शन सीन्स दमदार हैं और हल्के कॉमेडी सीन फिल्म को मनोरंजक बनाते हैं। हालांकि कुछ सीन्स लंबे लगते हैं और फिल्म की गति धीमी कर देते हैं। हिंदी डबिंग में कुछ भावनाएं उतनी गहराई से नहीं आ पातीं।