लाखों का बैग, छाता भी... संसद से कंगना रनौत का लग्जरी लुक हुआ वायरल
एक्टर और बीजेपी सांसद कंगना रनौत इन दिनों संसद की कार्यवाही में हिस्सा ले रही हैं. लेकिन ध्यान खींच रहा है उनका फैशनेबल लुक. उन्हें हाल ही में संसद के गलियारे में नीली साड़ी पहने नजर आईं. लेकिन नजरें थम गईं उनके लग्जरी बैग, घड़ी और ट्रेंडी छाते पर.
कंगना की ट्रेडिशनल साड़ी
कंगना की ट्रेडिशनल साड़ी तो बेहद सिंपल थी. उन्होंने पेस्टल स्काई ब्लू रंग की साड़ी पहनी हुई थी. साथ में क्रिस्पी सफेद रंग का ब्लाउज था. लेकिन उनके हाथ में काले रंग के Hermes Birkin टोगो लेदर हैंडबैग ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. Birkin को दुनिया के सबसे लग्जरी हैंडबैग्स में गिना जाता है और फैशन लवर्स इसके दीवाने हैं.
लग्जरी लुक की कीमत
अब अगर बात करें तो Faregetch के मुताबिक, उनके बर्किंग हैंडबैग की तो उसकी कीमत 35 लाख रुपये बताई जा रही है जबकि रॉलेक्स की घड़ी की कीमत 21 लाख रुपये बताई जा रही है. वहीं, छाते की कीमत 6100 रुपये है. इस लग्जरी हैंडबेग के साथ उन्होने रॉलेक्स की घड़ी पहनी हुई थीस जिसका डायल चॉकलेट ब्राउन रंग का था. इतनी महंगी एक्सेसरीज के बीच में छाता कहां पीछे छूटने वाला था. उन्होंने जो छाता पकड़ा हुआ था. वह भी लग्जरी ही था.
ऐसा पहली बार नहीं है कि कंगना रनौत को महंगी एक्सेसरीज के साथ संसद में देखा जाता है. वह अमूमन, लग्जरी एक्सेसरीज में नजर आती हैं.