तमिल इंडस्ट्री मशहूर एक्टर-डायरेक्टर के. भाग्यराज का निधन
Tamil Director K Bhagyaraj Passes Away:73 साल की उम्र में तमिल इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर-डायरेक्टर के. भाग्यराज का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि, दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। इस खबर से पूरे तमिल इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
वह न सिर्फ एक्टर थे, बल्कि वो एक शानदार स्क्रिप्ट राइटर, डायरेक्टर और एक्टर थे, जिन्होंने अपने काम से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई है।
75 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
के. भाग्यराज ने अपने करियर में 75 से ज्यादा फिल्में की है, वे न सिर्फ एक डायरेक्टर हैं, बल्कि एक्टर के रुप में भी पॉपुलैरिटी हासिल कर चुके है। उन्होंने बतौर जूनियर आर्टिस्ट अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसमें '16 वयथिनिले' (1977), 'सिगप्पू रोजक्कल' (1978) में एक्टिंग की। इसके बाद उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के रुप में काम किया। कई फिल्मों की स्क्रिप्ट भी दी, जिसमें ‘ओरु कैधियिन डायरी’ प्रमुख है।
के. भाग्यराज की फेमस फिल्में
उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी है, जिसमें से कुछ फेमस फिल्मों में ‘अंधा 7 नाटकाल’, ‘मुंधानई मुदिचू’, ‘थूरल निन्नु पोचु’, ‘डार्लिंग डार्लिंग डार्लिंग’, ‘इधु नम्मा आलू’, ‘इंद्रु पोई नालई वा’, ‘मौना गीथांगल’ और ‘रुद्र’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
उनकी फिल्म तमिल भाषा के अलावा हिंदी, कन्नड़, तेलुगु और ओड़िया सहित कई भारतीय भाषाओं में डब या रीमेक की गईं हैं।
अमिताभ बच्चन की फिल्म को किया था डायरेक्ट
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अमिताभ बच्चन की फिल्म का निर्देशन भी किया है। इस फिल्म का नाम आखिरी रास्ता था, जो कि के. भाग्यराज के तमिल फिल्म की हिंदी में रीमेक थी। जिसमें एक्टर ने डबल रोल किया था। इसके डारेक्टर भी के. भाग्यराज थे।
मशहूर निर्देशक एम. राजेश ने निधन पर जताया दु:ख
मशहूर निर्देशक एम. राजेश ने सोशल मीडिया के एक्स पर के. भाग्यराज के निधन पर दुख जताते हुए एक इमोशन नोट शेयर किया और उन्होंने लिखा, - 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दे, दिग्गज के. भाग्यराज सर. आपकी अनूठी कहानी कहने की कला, गजब के ह्यूमर और सदाबहार पटकथाओं ने लेखकों और निर्देशकों की कई पीढ़ियों को प्रेरित करने का काम किया है. आपकी यह शानदार विरासत आपकी यादगार फिल्मों और उन अनगिनत फिल्म निर्माताओं के माध्यम से हमेशा जीवित रहेगी जिन्हें आपने प्रभावित किया है. ओम शांति, सर'