मनोरंजन
Himansh Kohli Health Update: 15 दिनों से बीमार हैं हिमांश, वीडियो शेयर कर दी जानकारी..
Himansh Kohli Health Update: 'यारियां' फिल्म के फेम एक्टर हिमांश कोहली भले ही कम फिल्मों में नजर आएं हो लेकिन आज वह किसी पहचान के मोहताज नहीं है। कुछ साल पहले उनका नाम नेहा कक्कड़ से भी जुड़ा था। इसके चलते काफी चर्चाओं में रहें थे, और वो हमेंशा अपने सोशल मीडिया के जारिए अपने फैंस से जुड़े रहते है, लेकिन काफी समय से वो अपने सोशल मीडिया में भी एक्टिव नहीं थे। अब हालहि में हिमांश ने अपने सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर किया हैं। जिसमें वो अपने हेल्थ की जानकारी दें रहें हैं। उन्होंने बताया की कई दिनों से वो बीमार चल रहें हैं।
Read More: Tamannaah Mata Ki Chowki Dance: तमन्ना जमकर नाचीं..देखे वीडियों..
सूत्रो के अनुसार, दोनों का रिश्ता बहुत खास था, लेकिन किसी कारणवश ये दोनों अलग हो गए। अफवाहें थीं कि हिमांश ने नेहा कक्कड़ के साथ धोखा किया था, लेकिन इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई। अब दोनों ही अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं और अपने-अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं।
Himansh Kohli Health Update: वीडियो में बीमार दिखे एक्टर..
हिमांश ने हास्पिटल से एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वो काफी बीमार दिख रहें हैं। उनके हाथों में ड्रिप लगी हुई हैं। इस दौरान हिमांश कोहली को अस्पताल के बिस्तर पर बैठे हुए नजर आ रहें हैं। इस वीडियो को देखने के बाद में उनके फैंस काफी टेंशन में आ गए। हिमांश कोहली की तबीयत को लेकर भी चिंता जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं।हिमांश ने बताया कि-
"मैं पिछले 10 से 15 दिनों से पूरी तरीके से गायब हो गया था। ये हेल्थ कंसर्न थे और यह चीजें हमेशा से अनएक्सपेक्टेड होती है। पिछले 15 दिन बहुत मुश्किल थे। लेकिन फिर भी मजबूती से निकले और मेरे बहुत सारे लोग जो मेरे अपने हैं उन्होंने मेरा साथ भी दिया।"
View this post on Instagram