भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और उनकी कथित गर्लफ्

तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंचे हार्दिक पंड्या, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी दिखी साथ

हार्दिक पंड्या तिरुपति मंदिर पहुंचे

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या रविवार यानी 2 अगस्त को आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी कथित गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी मौजूद थीं। दोनों ने सुबह आयोजित होने वाली प्रसिद्ध सुप्रभातम सेवा में हिस्सा लिया और भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया। 

नए लुक में नजर आये हार्दिक 

 मंदिर में दर्शन के दौरान हार्दिक पंड्या पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा पहने नजर आए। उन्होंने सिर मुंडवाया हुआ था और माथे पर तिलक भी लगाया था। उनके इस नए लुक को लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आये। 

चोट के कारण क्रिकेट से दूर 

चोट के चलते टीम से बहार चल रहे हार्दिक पंड्या निजी समय बिता रहा हैं,ऐसे में तिरुपति बालाजी पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लेने को उनके प्रशंसक नए सफर और आगामी क्रिकेट चुनौतियों से पहले आध्यात्मिक शुरुआत के तौर पर देख रहे हैं।  

IPL के बाद से नहीं खेला मैच 

हार्दिक चोट से उबरकर वापसी की कोशिश कर रहे हैं। हार्दिक पंड्या IPL 2026 के बाद से चोट के कारण क्रिकेट से दूर हैं। पहले उन्हें पीठ में अकड़न की समस्या हुई, फिर जांघ की चोट के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा था।