गायक गुरु रंधावा को उनके नवीनतम गाने 'फाइन शिट' के

‘फाइन शिट’ गाने पर हो रही ट्रोलिंग्स का गुरु रंधावा का तीखा जवाब बोले ‘शांत हो जाओ’

सिंगर गुरु रंधावा अपने नए गाने ‘फाइन शिट’ को लेकर फिलहाल जमकर ट्रोल हो रहे हैं। इस गाने के लिरिक्स और प्रेजेंटेशन फैंस को पसंद नहीं आ रहे हैं। अब गुरु ने इन सबका जवाब दिया है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया और कैप्शन में खास नोट भी लिखा है। सिंगर गुरु रंधावा अपने नए गाने ‘फाइन शिट’ को लेकर फिलहाल जमकर ट्रोल हो रहे हैं। इस गाने के लिरिक्स और प्रेजेंटेशन फैंस को पसंद नहीं आ रहे हैं। अब गुरु ने इन सबका जवाब दिया है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया और कैप्शन में खास नोट भी लिखा है। 

ट्रोलिंग्स पर क्या बोले गुरु? 

ट्रोलिंग्स के बीच सिंगर ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने इसे ‘एक छोटी सी स्लैंग’ बताया और साफ कहा कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स से शांत रहने की अपील की।

अपने इंस्टाग्राम पर गुरु ने लिखा, ‘मैं मानता हूं कि मैं ऐसे गाने बनाता हूं जो आपके दिमाग में बार-बार चलते रहते हैं। जो एडिट्स बन रहे हैं, वो मुझे अच्छे लग रहे हैं। कोई नेगेटिव फीलिंग नहीं है। ये बस एक छोटी सी स्लैंग है… शांत हो जाओ, शांत हो जाओ, शांत हो जाओ दोस्तों।’ 

रविवार को पहुंचे थे गोल्डन टेंपल

इससे पहले रविवार को गुरु अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंचे थे। गुरु रंधावा ने गोल्डन टेंपल से अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसके साथ उन्होंने पंजाबी में एक मैसेज लिखा था। जिसका मतलब है, ‘जिस पर वाहेगुरु की कृपा होती है, उसे कोई तूफान हिला नहीं सकता। जब बाबा नानक किसी का हाथ पकड़ लेते हैं, तो वह इंसान हमेशा आगे ही बढ़ता रहता है।’

क्यों हो रही गुरु रंधावा की ट्रोलिंग? 

गुरु रंधावा के नए गाने ‘फाइन शिट’ में ऑफिस का सेटअप है। इसमें वह गाना गा रहे हैं और एक लड़की अजीब तरह का डांस कर रही है। यह डांस भी यूजर्स को नहीं भाया है। इस तरह की प्रेजेंटेशन पर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए हैं। कई यूजर्स ने इसके लिरिक्स पर सवाल खड़े किए और उन्हें खराब बताए।

इन गानों के लिए मशहूर रहे हैं गुरु रंधावा 

गुरु रंधावा एक मशहूर पंजाबी सिंगर, म्यूजिक कंपोजर हैं। वह पंजाबी, इंडी-पॉप स्टाइल के गाने गाते हैं। वहीं बॉलीवुड में भी कई हिट गाने गा चुके हैं। इसमें ‘नाच मेरी रानी’, 'स्लोली स्लोली', 'बॉर्डर' और फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का गाना 'कौन नाचना' शामिल है।