गौरव खन्ना ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी, बोले - आज भी प्यार उतना ही, तलाक की वजह का हुआ खुलासा
TV एक्टर और बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना ने अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला से तलाक पर पहली बार बयान दिया। आकांक्षा ने हाल ही में रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में गौरव से अलग होने का एलान किया। इसके बाद 30 जून को 'लाफ्टर शेफ्स' के सेट के बाहर मीडिया से बात करते हुए गौरव खन्ना ने कहा कि वे आकांक्षा को हमेशा सपोर्ट करेंगे क्योंकि वो उनकी पत्नी हैं। गौरव ने आकांक्षा को उनके नए शो के लिए शुभकामनाएं भी दी।
‘प्यार भी और सपोर्ट भी’
लाफ्टर शेफ्स के सेट पर पहुंचे गौरव से जब पैपराजी ने उनके हालचाल और सोशल मीडिया पर चल रहे विवादों को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया। गौरव ने कहा कि उनका हाल बिल्कुल पहले जैसा है। "प्यार आज भी उतना ही है और सपोर्ट भी उतना ही। मैं हमेशा आकांक्षा को सपोर्ट करूंगा, क्योंकि वो मेरी बीवी है। प्यार किया तो पीछे क्यों हटूं।"
तलाक का कारण क्या?
लॉक अप शो के दौरान आकांक्षा ने अपने को-कंटेस्टेंट्स श्रेया कालरा और सूफी मोतीवाला से बातचीत में तलाक की वजह का खुलासा किया। आकांक्षा ने बताया कि शादी के बाद भी उनमें कभी बच्चों को लेकर मां बनने की इच्छा नहीं जागी। उन्होंने शुरुआत में इसे समझने की कोशिश की, लेकिन बाद में उन्हें अहसास हुआ कि वे इसके लिए बनी ही नहीं हैं। आकांक्षा के मुताबिक, गौरव पहले इस बात से सहमत थे, लेकिन वक्त के साथ गौरव की सोच बदल गई और अब उन्हें बच्चे चाहिए, जो आकांक्षा नहीं चाहती हैं।