टीवी एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला जल्द लेंगे तलाक!

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला जल्द लेंगे तलाक!

Gaurav khanna-Akanksha Divorce: 'बिग बॉस 19' के विनर गौरव खन्ना और उनकी वाइफ आकांक्षा चमोला से जल्द ही तलाक लेना चाहते है। इस खबर के सामने आते ही फैंस चौक गए। क्योकि जब गौरव बिग बॉस हाउस के अंदर थे। तब फैमिली वीक में गौरव के यहां से उनकी पत्नी आकांक्षा आईं थी। दोनों के बीच प्यार को देखकर कोई अंदाजा ही नहीं लगा सकता था कि - दोनों तलाक लेने वाले हैं। लेकिन हाल हि में  'लॉक अप' सीजन 2 के प्रीमियर में आकांक्षा ने खुलासा किया कि- 'दोनों जल्द तलाक लेने वाले हैं।' 

आकांक्षा और गौरव ले रहें तलाक

'लॉक अप' सीजन 2 के प्रीमियर के दौरान आकांक्षा चमोला ने चौकाने वाला खुलासा किया है। इस शो को होस्ट कर रहे फराह खान और रितेश देशमुख से उन्होंने कहा कि- 'तो, मैं और गौरव तलाक ले रहे हैं। हां, हम पिछले एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं। हमने यह बात पब्लिक नहीं की थी, लेकिन यह मेरा सीक्रेट है।'

उन्होंने आगे कहा कि- 

'यह हम दोनों का आपसी फैसला था। हम पिछले एक साल से इस बारे में सोच रहे थे। मेरे और गौरव के बीच कोई कड़वाहट नहीं है। हम अब भी एक-दूसरे से बात करते हैं। हम दोनों को नहीं लगता कि हम पार्टनर के तौर पर एक-दूसरे के लिए सही हैं, क्योंकि हम दोनों का भविष्य को लेकर नजरिया बहुत अलग है और दुर्भाग्य से, वह भविष्य एक-दूसरे के साथ नहीं है। इसलिए, हमारे बीच कोई मनमुटाव नहीं है।'

अलग-अलग रहते हैं गौरव-आकांक्षा 

आकांक्षा से जब रितेश देशमुख ने पूछा कि-  'क्या उनका अलगाव उस समय हुआ था, जब गौरव 'बिग बॉस' में हिस्सा ले रहे थे?' तो आकांक्षा ने जवाब देते हुए कहा कि -  'हमारे पैरेंट्स को लगा कि हम बस कुछ समय के लिए अलग रह रहे हैं, क्योंकि कभी-कभी कपल्स को चीजें सुलझाने के लिए थोड़ी स्पेस की जरूरत होती है। चूंकि हम एक-दूसरे से बात करते रहे, साथ में इवेंट्स में जाते रहे, एक-दूसरे का साथ देते रहे और सब कुछ शेयर करते रहे, इसलिए सबको लगा कि सब ठीक हो जाएगा। लेकिन शादीशुदा कपल वाली वो फीलिंग अब नहीं रही थी। मुझे लगता है कि यह हमारे परिवारों के लिए भी एक बड़ी खबर होगी।'

2016 में की थी शादी

टीवी के फेमस एक्टर गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने 24 नवंबर 2016 में शादी की थी। अब शादी के 10 साल बाद दोनों आपसी सहमति से अलग हो रहें हैं।