मनोरंजन
'Game of Thrones' Star Video Viral: पॉपुलर एक्टर निकोलज कोस्टर वाल्डो का बेंगलुरु में साउथ इंडियन डिश का लुफ्त उठाते का वीडियो वायरल!
'Game of Thrones' Star Video Viral: हॉलीवुड सीरीज 'Game Of Thrones' के पॉपुलर एक्टर निकोलज कोस्टर वाल्डो इन दिनों भारत दौरे पर हैं। 26 जुलाई शनिवार को उन्हें बेंगलुरु के एक कैफे में साउथ इंडियन की मशहूर डिश का लुत्फ उठाते नजर आ रहें हैं। एक्टर कैजुअल लुक में नजर आ रहें हैं, जिसमें उन्होंने ब्लैक टी - शर्ट और ब्लैक जीन्स में नजर आ रहें है।
Read More: Rozlyn took a dig at Tanushree: तनुश्री दत्ता का रोते हुए वीडियो वायरल, Rozlyn Khan ने उड़ाया मजाक!
इसके बाद रेस्टोरेंट के बाहर निकोलज ने दोस्तों के साथ पोज भी दिए। फैंस इस बात से हैरान हैं कि इतने बड़े स्टार बिना सिक्योरिटी और मीडिया अटेंशन के घूम रहे थे। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वे भारत किस काम से आए हैं।
फैन का स्टार-स्ट्रक मोमेंट, वीडियो हुआ वायरल...
कंटेंट क्रिएटर शकीरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह निकोलज के साथ सेल्फी लेती दिख रही हैं। शकीरा ने लिखा— "मैं बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में थी। जब मैं खुद का वीडियो बना रही थी, तभी पीछे अचानक जेमी लैनिस्टर (निकोलज कोस्टर) खड़े दिखे। यह मेरे लिए स्टार-स्ट्रक मोमेंट था।"
View this post on Instagram