बिहार
75 सहरसा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुखिया ने किया निर्दलिय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पर्चा दाखिल
न्यूज़11 भारत सहरसा/डेस्क: सहरसा विधानसभा क्षेत्र 75 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में गुड्डी देवी ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है. गुड्डी देवी 2010 से रोहतक खेल पंचायत की मुखिया रही हैं. नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाना होगी. साथ ही उन्होंने बताया कि वे विकास के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरी हैं.