झारखंड

खेत जोतने के क्रम में किसान की मौत

सुमित कुमार पाठक/न्यूज़11 भारत पतरातू/डेस्क: पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू निवासी बिरसा उरांव उम्र लगभग 60 वर्ष अपने खेत में खुद हल जोत रहे थे उसी क्रम में मूर्छित होकर गिर गए. आनंन फानन में ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर डॉक्टर नितिन तुलस्यान ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई है. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.