ईशा देओल ने कहा- 'जीवन में प्यार और रोमांस की कमी महसूस होती है'
Esha Deol Missing Love In Life: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस ईशा देओल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ईशा देओल ने एक इंटरव्यू के दौरान तलाक और ब्रेकअप के बाद हुए बदलाव को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि- 'वो अपने जिंदगी में प्यार और रोमांस की कमी महसूस कर रही हैं।'
'लाइफ में प्यार की कमी महसूस होती है'
एक पॉडकास्ट के दौरान ईशा देओल ने अपने पर्सनल लाइफ को लेकर बात करते हुए कहा कहा कि- 'मुझे लगता है कि प्यार और रोमांस किसी इंसान की जिंदगी में सबसे जरूरी चीजें हैं, जिनकी मुझे अभी कमी महसूस हो रही है, मुझे रोमांटिक होना पसंद है. मैं पूरी तरह से रोमांटिक-कॉमेडी पसंद करने वाली इंसान हूं. मुझे रोमांटिक गाने और लव स्टोरीज बहुत पसंद हैं।'
क्या तलाक के बाद प्यार को लेकर सोच बदली?
इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि- 'नहीं, ये चीजें बदलती नहीं हैं, ब्रेकअप होते हैं। मेरे भी पहले बॉयफ्रेंड रहे हैं जिनसे मेरा ब्रेकअप हुआ है. ये सब होता रहता है, लेकिन इससे प्यार को लेकर मेरी सोच नहीं बदलती। हम सभी हेमा जी और धर्मेंद्र जी के बीच अनकंडीशनल लव को देखकर बड़े हुए हैं।'
उन्होंने आगे कहा कि-
'अलग होना बहुत ही पर्सनल और सेंसेटिव मैटर होता है, खासकर तब जब बच्चे शामिल हों। वह कभी नहीं चाहती थीं कि उनके अलग होने की खबर हेडलाइन बने. हालांकि, पब्लिक फिगर होने के नाते, वह और भरत जानते थे कि उन्हें इस सिचुएशन को सावधानी, गरिमा और संवेदनशीलता के साथ संभालना होगा।'
किससे हुई थी ईशा की शादी?
ईशा देओल ने साल 2012 में भरत तख्तानी से मुंबई में शादी की थी। उनकी दो बेटियां भी है, राध्या और मिराया। ईशा ने साल 2017 में राध्या को और 2019 में मिराया को जन्म दिया था। लेकिन फिर शादी के करीब 11 साल बाद ईशा और भरत अ