मनोरंजन

Elvish Yadav Comment Controversy: चुम दरांग पर किये गये कमेंट पर विवाद, NCW ने भेजा एल्विश को समन..जानिए एल्विश का रिएक्शन

Elvish Yadav Comment Controversy: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव आए दिन अपने बयानो को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हालहि में उन्होंने अपने पॉडकास्ट के दौरान बिग बॉस 18 फेम चुम दरांग को लेकर एक विवादित बयान दिया, जिसके बाद से ही एल्विश यादव लोगों की नजरों में आ चुके हैं। और इसके लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा हैं।

एल्विश यादव को (NCW)ने भेजा समन

एल्विश यादव ने चुम दरांग को लेकर एक कमेंट किया था, जो अब उन पर भारी पड़ रहा है, उसको लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने एल्विश पर बड़ा एक्शन लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने सख्ती दिखाते हुए एल्विश को 17 फरवरी को पेश होने के लिए कहा है। उन्हें अब अपने बयान के लिए आयोग को जवाबजदारी देनी होगी। वहीं अब खबर आ रही है कि एल्विश यादव लाफ्टर शेफ 2 में नजर नहीं आएंगे। एल्विश यादव के काम की बात करें तो यूट्यूबर इन दिनों कलर्स चैनल के कुकिंग शो लाफ्टर शेफ 2 का हिस्सा हैं। लेकिन विवादित बयान के चलते उन्हे इस शो से हटाने की मांग की जा रही है।

बी. एन. तिवारी की चेतावनी

एक इंटरव्यू के दौरान बी. एन. तिवारी ने चेतावनी देते हुए कहा, 'कलर्स चैनल का यह कदम न केवल दुखद है, बल्कि यह पूरी तरह से गलत है। जिस शख्स पर ड्रग्स और 'वाइल्ड नाइट' जैसे गंभीर आरोप हैं और जिसे सांप और अन्य मामलों में भी फंसा पाया गया है, उसे बार-बार टीवी शो में बुलाना यह बिल्कुल निंदनीय है। ऐसे लोग युवाओं पर बुरा असर डालते हैं। अगर हम इन्हें हीरो बनाएंगे तो यह समाज के लिए एक बड़ा खतरा बन जाएगा। ऐसे लोगों का बायकॉट करना चाहिए ताकि समाज को सही संदेश मिले। एल्विश यादव जैसे लोग समाज के लिए खतरा हैं।  

एल्विश ने चुम पर ऐसा क्या कमेंट किया? कि हुए ट्रोल

दरअसल एल्विश ने अपने पॉडकास्ट’ में चुम के बारे में कहा था कि करणवीर को पक्का कोविड था। क्योंकि चुम किसे पसंद आती है, उसका टेस्ट खराब था, उसके नाम में ही अश्लीलता है। उसका नाम चुम है और काम उसने गंगूबाई में किया है। एल्विश यादव के इस रेसिस्ट कमेंट को सुनने के बाद यूजर्स ने उनकी बुरी तरह ट्रोल किया।

ट्रोल के बाद एल्विश का बयान आया सामने..

"मेरे पॉडकास्ट के एक बयान को आउट ऑफ कॉन्टेक्स्ट निकालकर मिसलीडिंग तरीके से पेश किया जा रहा है। किसी को निशाना बनाने या अपमानित करने का कभी कोई इरादा नहीं था. मैंने हमेशा सम्मान और समावेशिता में यकीन किया है। उन्होंने आगे कहा जो लोग मुझे जानते हैं, वो ये चीज अच्छे से समझते हैं। कि मेरे मन में सभी के लिए प्यार के अलावा कुछ नहीं है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि मेरे शब्दों को पूरी तरह से गलत तरीके से पेश करते हुए एक झूठी कहानी गढ़ी जा रही है.ये पूरा मुद्दा नस्लवाद के झूठे आरोपों पर बेस्ड है, जो बिल्कुल भी सच नहीं है. मैंने अपने अगले व्लॉग में क्लैरिफिकेशन भी दिया मैं हमेशा पॉजिटिविटी के पक्ष में खड़ा रहा हूं और आगे भी ऐसा करता रहूंगा।"