झारखंड

धनबाद: टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 11 सौ बेटिकटों से 6.45 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया

अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क: धनबाद रेल मंडल में त्योहारी मौसम में शनिवार को बड़े पैमाने पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. रेलवे के अलग-अलग टिकट चेकिंग दल ने 24 घंटे के अंदर 1,160 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा. ऐसे यात्रियों से रेलवे ने छह लाख 45 हजार 600 रुपए का जुर्माना किया. जांच दल ने स्टेशनों के साथ-साथ मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में भी जांच किया. दीवाली छठ में चेकिंग और तेज करने का निर्णय लिया गया है

यह भी पढ़ें: फुट ओवर ब्रिज के अभाव में जान जोखिम में डालकर केचकी स्टेशन से रेल का सफर करते हैं यात्री