मनोरंजन
Gustaakh Ishq Movie Review: शायरी और इश्क का मनमोहक संगम है ये फिल्म, जानिए रिव्यू
Gustaakh Ishq Movie Review: बॉलीवुड के फेमस एक्टर विजय वर्मा, फातिमा सना शेख और नसीरुद्दीन शाह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गुस्ताख इश्क' रिलीज हो चुकी है। यह एक पुराने जमाने के इश्क को दर्शाती है। इसमें शायरी का एक बक्सा देखने को मिलेगा। जैसा फिल्म का नाम है वैसी ही फिल्म गुस्ताखियों से भरी और अगर आप सच्चे आशिक रहें हैं, तो ये फिल्म आपको बेशक पसंद आएगी।
Read More: Sidharth Kiara Daughter Name: कियारा और सिद्धार्थ ने बेटी के नाम का किया ऐलान…
लेकिन दोस्त का एक बेटा 'नवाबुद्दीन सैफुद्दीन रहमान' के किरदार में विजय वर्मा वो अपने पिता की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए वो अजीज की शायरी अपने प्रिंटिंग प्रेस में छपवाना चाहते हैं। इसलिए वो अजीज को खोजते उनकी शायरी को छपवाने की उम्मीद में पंजाब पहुंच जाते है।
वहां अजीज को लोग बब्बा कहते हैं, वो काफी बूंढ़े हो गए हैं। वो वहां अजीज से शायरी सीखता है और उनकी एक बेटी मिन्नी है जिनसे उनकी मुलाकात होती है। धीरे-धीरे उन्हें मिन्नी से प्यार हो जाता है। मिन्नी एक टीचर रहती है। अब क्या इनका प्यार सफल हो पाएगा और क्या नवाबुद्दीन अजीज की शायरी छपवा पाएगा ये जानने के लिए आपको थिएटर में जाकर मूवी देखने जाना पड़ेगा।
ट्रेलर की शुरुआत में सुनाई शायरी..
'मेरा लहजा कैक्टस सा खुरदुरा, तेरी बाते रात रानी की तरह, गम कोई देना है तो दे दे मुझे, दिल में रख लूं निशानी की तरह'