Bigg Boss 19 Pranit Eviction: टीवी का फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ हमेशा अपने कॉन्ट्रोवर्सी के चलते सुर्खियों में बना रहता है, लेकिन इस बार एक ऐसे में कंटेस्टेंट जो अपने कॉमेडी के जरिए लोगों की असलियत सबके सामने रख देते हैं। उनकी वजह से शो चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योकि वो शो से बाहर हो चुके हैं, लेकिन खास बात ये है उनका एविक्शन नहीं हुआ बल्कि उन्हें हेल्थ इशूज की वजह से शो से बाहर होना पड़ा।
Read More:
Ikk Kudi Movie Reveiw: शहनाज गिल की फिल्म देख भारती सिंह हुई इमोशनल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल….
आखिर प्रणित को क्या हुआ?
शो के दौरान बताया गया कि- डॉक्टरों की रिपोर्ट आने के बाद तय किया गया कि उन्हें तुरंत मेडिकल अटेंशन की जरूरत है। हालांकि, यह एविक्शन नहीं बल्कि मेडिकल एक्जिट है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रणित को डेंगू हुआ है, जिसके चलते उन्हें बिग बॉस 19 से बाहर किया गया है।
वीकेंड के वॉर में सलमान ने दी थी हेल्थ की जानकारी...
सलमान खान ने वीकेंड का वार एपिसोड में बताया कि, “प्रणित की मेडिकल रिपोर्ट्स ठीक नहीं हैं, इसलिए उन्हें ट्रीटमेंट के लिए बाहर भेजा जा रहा है। वह शो से एलिमिनेट नहीं हुए हैं और बाकी सभी कंटेस्टेंट सेफ हैं।”
टीम ने जारी किया हेल्थ अपडेट...
प्रणित मोरे की टीम ने फैंस की चिंता कम करने के लिए एक बयान जारी किया है। टीम ने इंस्टाग्राम पर लिखा –
“दोस्तों, बस आप सभी को अपडेट करना था, प्रणित ठीक हैं। हम ‘बिग बॉस’ की टीम के लगातार संपर्क में हैं। उनकी हालत में सुधार है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। आप सभी के प्यार और दुआओं के लिए धन्यवाद। कृपया उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते रहिए। जय हिंद, जय महाराष्ट्र।”
इस बयान से फैंस को राहत मिली है और उम्मीद जताई जा रही है कि प्रणित जल्द ही रिकवर होकर शो में वापसी करेंगे।
घरवालों में मायूसी, फैंस ने मांगी सलामती...
शो में प्रणित के साथी कंटेस्टेंट्स उनके जाने से काफी भावुक दिखे। उन्होंने प्रणित से जल्द लौटने की अपील की। सोशल मीडिया पर भी #GetWellSoonPranit ट्रेंड कर रहा है। फैंस लगातार उनके स्वास्थ्य लाभ की दुआ कर रहे हैं।
नॉमिनेशन टास्क अपडेट...
प्रणित के शो से अस्थायी रूप से बाहर जाने के बाद एक नया नॉमिनेशन टास्क हुआ, जिसमें पांच सदस्य नॉमिनेट हुए हैं –
फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, नीलम गिरी, अभिषेक बजाज और अशनूर कौर।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अगला एविक्शन किसका होता है।