मनोरंजन
Bigg Boss 19 Grand Premiere: बिग बॉस का नया सीजन आज से शुरू, लॉन्च से पहले ही छिड़ा विवाद!
Bigg Boss 19 Grand Premiere: टीवी का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 19 आज से शुरु होने जा रहा है। प्रीमियर के कई वीडियो जियोहॉटस्टार के इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिससे यह साफ हो गया है कि इस बार यह शो 4 महिने तक चलेगा।
इनके अलावा किरक खाला (कंटेंट क्रिएटर), प्रणीत मोरे (कॉमेडियन), नीलम गिरी (भोजपुरी एक्ट्रेस), कुनिका सदानंद (एक्ट्रेस), डिनो जेम्स (रैपर), वाहबिज दोराबजी (टीवी एक्ट्रेस) के नाम शामिल हैं।
Read More: Bigg Boss 19 Contestants: जानिए ‘बिग बॉस 19’ में किन – किन सेलेब्स की हो रही है एंट्री! इस बार शो में इस बार गौरव खन्ना, अवेज दरबार और नगमा मिराजकर जैसे कई कटेस्टेंट देखने को मिलेंगे।
View this post on Instagram
शो में एंट्री होने से पहले विवाद शुरु...
ट्यूबर मृदुल तिवारी और शहबाज गिल बिग बॉस 19 में अपनी एंट्री पक्की करने के लिए वोटिंग की अपील कर रहें थे। पहले दोनों के लिए वोटिंग लाइन ओपन थी, हालांकि अब वोटिंग लाइन बंद हो चुकी हैं, और प्रीमियर में तय होगा कि इन दोनों कंटेस्टेंट्स में से बिग बॉस हाउस में किसकी एंट्री होगी। लेकिन जियोहॉटस्टार के जरिए शेयर किए गए वीडियो में शहबाज और मृदुल के बीच पंगा होते देखने को मिला।
View this post on Instagram
कैसे हुआ शहबाज और मृदुल का पंगा...
सलमान खान स्टेज पर शहबाज और मृदुल दोनों कंटेस्टेंट को बुलाते है। दोनों के बीच बातचीत शुरु होती है। यह बातचीत धीरे- धीरे बहस और टोंट में बदल जाती है। लॉचिंग प्रोमो में दोनों कंटेस्टेंट से सलमान तैयारी और आत्मविश्वास को लेकर सवाल करते है, इसके जबाव में मृदुल कहते हैं की मैं बिल्कुल भी नर्वस नहीं हूं, वहीं शहबाज कहते हैं कि मुझे तो बहुत नर्वसनेस हो रही है, तो मृदुल शहबाज को टोंट मारते हुए कहते है - भाई आप में कॉन्फिडेंस की कमी है। शहबाज जबाव में कहते हैं - भाई अभी मुझे दिखाने का मौका ही नहीं मिला। आप तो यूट्यूब में हमेंशा मुंह उठा कर आ जाते हैं।शहबाज के बयान पर भड़की मृदुल की बहन...
शहबाज का 'आप तो यूट्यूब में हमेंशा मुंह उठा कर आ जाते हैं...' यह बयान मृदुल के परिवार को रास नहीं आया। उनकी बहन ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर शहबाज को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि यूट्यूब ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर किसी को अपनी मेहनत से पहचान बनाने का मौका मिलता है। अगर कोई लगातार मेहनत करता है और सफल होता है तो इसमें बुराई नहीं होनी चाहिए।
View this post on Instagram