मनोरंजन
Daboo on Amal mallik Bigg Boss Entry: अमाल की बिग बॉस 19 में एंट्री के बाद डब्बू मलिक बोले – 'अब पूरी होगी अमाल की पहचान की ख्वाहिश'!
Daboo on Amal mallik Bigg Boss Entry: टीवी का फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' चारो तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बार फेमस सिंगर अरमान मलिक के भाई और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक भी बिग बॉस 19 में एंट्री ली है। शो के प्रीमियर के कुछ दिन बाद ही उनके पिता और जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर डब्बू मलिक ने बेटे के फैसले पर एक बयान सामने आया है।
Read More: Ganesh Visarjan 2025 Celebrities: अंबानी परिवार से लेकर अनन्या पांडे तक कई सेलेब्स ने की बप्पा की विदाई, देखें वीडियो…
पिता डब्बू मलिक का इमोशनल रिएक्शन...
डब्बू मलिक ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा कि उन्हें उम्मीद है, बिग बॉस अमाल को वह पहचान दिलाएगा जिसके वह हकदार हैं। उन्होंने कहा, "हमारी पीढ़ी में मलिक परिवार का चेहरा अनु मलिक थे। मैंने भी अपनी जिंदगी में कई विवाद, आलोचना और डिप्रेशन देखे, लेकिन कभी किसी को नीचा नहीं दिखाया और हमेशा आगे बढ़ता रहा।"परिवार का चेहरा बना अरमान, पीछे रह गए अमाल..
डब्बू ने बताया कि - हर किसी की राह अलग होती है। मलिक परिवार में गायक अरमान मलिक अचानक से स्टार बन गए और परिवार का चेहरा बन गए। "अमाल अपनी मेहनत और म्यूजिक की क्वालिटी के बावजूद परिवार का चेहरा नहीं बन पाए। यह उनके लिए कहीं न कहीं झटका था। उनके दिल में हमेशा स्टार बनने की चाह रही है।"
View this post on Instagram