मनोरंजन
Baaghi 4 Movie Review: टाइगर श्रॉफ की एक्शन थ्रिलर ने मचाया धमाल, जानिए कैसी है फिल्म और रिव्यू...
Baaghi 4 Movie Review: बॉलीवुड के फेमस एक्टर टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड एक्शन-थ्रिलर मूवी 'बागी 4' बॉक्स ऑफिस पर 5 सितंबर यानि की आज रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में टाइगर के साथ हरनाज संधू, सोनम बजबा और संजय दत्त भी अहम किरदार में नजर आएंगें। साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से 'A' सर्टिफिकेट मिला है और इसमें 23 कट्स भी लगाए गए थे।
Read More: Abhishek Sharma 25th Birthday: रूमर्ड गर्लफ्रेंड लैला फैसल ने किया क्रिकेटर को खास तरीके से विश!
रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की एडवांस बुकिंग जबरदस्त रही और रिलीज से पहले ही लगभग 5.5 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर चुकी है। आइए बताते हैं कैसी है फिल्म और रिव्यू...
रॉनी के सामने सवाल खड़ा होता है कि क्या वह मानसिक रूप से टूट चुका है या सचमुच दुनिया उससे कोई राज छिपा रही है? इसी रहस्य की तलाश उसे एक खतरनाक मिशन की ओर ले जाती है, जहां उसका सामना होता है खौफनाक विलेन चाको (संजय दत्त) और उसके भाई पाउलो (सौरभ सचदेवा) से।
कहानी का ट्रीटमेंट और बैकड्रॉप कई हद तक हालिया ब्लॉकबस्टर ‘एनिमल’ की याद दिलाता है—खून-खराबा, खतरनाक सेटअप और डार्क एंगल्स दर्शकों को थ्रिल और सस्पेंस का भरपूर अनुभव देते हैं।
एक ने लिखा कि- "Baaghi4Review इंटरवल तक कहानी वाकई अच्छी है?
सॉरी बिल्डअप अच्छा है? @iTIGERSHROFFलाजवाब है इंटरवल ब्लॉक दमदार है
@bajwasonam अच्छा है।"