मनोरंजन

Arjun Kapoor Statement: 'सिंगल होना सबके लिए फायदेमंद'-अर्जुन कपूर

Arjun Kapoor Statement: बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अर्जुन कपूर आए दिन अपने बयानो और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ समय पहले ही मलाइका अरोड़ा के साथ उनका ब्रेकअप हो चुका है। ऐसे में अर्जुन कपूर का एक बयान सामने आया है। जिसमें वो सिंगल रहने के फायदे बताते नजर आ रहें हैं। Read More: Malaika Arjun Surprise Video Viral: शख्स ने चिल्लाया ‘मलाइका’ अर्जुन हुए हैरान, रकुल और भूमि की छूटी हंसी..वीडियो वायरल…

Arjun Kapoor Statement: एक्टर ने सिंगल होने पर ली चुटकी...

हाल हि में एक्टर शोशा रील अवॉर्ड फंक्शन में होस्टिंग कर रहे थे। इस दौरान अर्जुन ने मजाकिए अंदाज में अपने सिंगल होने पर चुटकी लेते हुए कहा कि- ‘आज मैं अकेला ही सही, लेकिन अकेले रहने में कोई बुराई नहीं है। ये सिर्फ मेरे लिए नहीं, बल्कि आप सबके लिए भी फायदेमंद है।’ उन्होंने आगे कहा कि- एक होस्ट के तौर पर उन्हें ज्यादा पैसे मिलेंगे और दर्शकों को कम बकवास सुननी पड़ेगी। इस पर लोग हंसने लगे।

अर्जुन के वर्क फ्रंट की बात करें तो...

हाल ही में एक्टर की एक कॉमेडी से भरी फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ रिलीज हुई। जिसमें मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ रकुल प्रीत सिंह, भूमि पेडनेकर के साथ-साथ शक्ति कपूर, डिनो मोरिया और हर्ष गुजराल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। जल्द ही एक्टर 'नो एंट्री' के सीक्वल में नजर आएंगे। इसमें अर्जुन के साथ दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन भी उनके साथ नजर आएंगे। आपको बता दें कि बोनी कपूर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्मों के अलावा अर्जुन अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर भी सुर्खियों में हैं। ब्रेकअप के बाद उन्होंने खुद को फिट और एक्टिव बनाए रखने पर जोर दिया है।

Arjun Kapoor Statement: मलाइका का अर्जुन के साथ 8 साल रिलेशनशिप में रहे

मलाइका अरोड़ा ने 1998 में अरबाज खान से शादी की थी। अरबाज खान के साथ तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर रिलेशनशिप में आए थे। 2019 में एक इंस्टा पोस्ट के जरिए दोनों ने अपना रिश्ता ऑफिशियली कन्फर्म किया था। दोनों ने आठ साल तक डेट किया और कई प्रशंसकों का मानना ​​था कि वे एक दिन शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि, 2024 में रिलेशनशिप के करीब 8 साल बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लिया। लेकिन अर्जुन ने पिछले साल यह कंफर्म किया था कि वह अब सिंगल हैं।