आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से तलाक लेने की बताई वजह
Akanksha Reveals Gaurav Divorce: 'बिग बॉस 19' के विनर गौरव खन्ना और उनकी वाइफ आकांक्षा चमोला से जल्द ही तलाक लेने वाले है। इस बात की पुष्टि आकांक्षा चमोला 'लॉक अप 2' रियलिटी शो में सिक्रेट टॉस्क के दौरान की थी। इस खबर के सामने आते ही फैंस चौक गए। और अब आकांक्षा ने तलाक लेने की वजह भी बता दी है। उन्होंने कहा कि- 'वो बच्चा नहीं चाहती और गौरव को बच्चा चाहिए'।
क्या है तलाक लेने की वजह?
'लॉक अप 2' शो के तीसरे एपिसोड में आकांक्षा ने साथी कंटेस्टेंट श्रेया कालरा और सूफी मोतीवाला से बात करते हुए तलाक लेने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि-
'जब हम शादी में थे, तब मुझमें मातृत्व की भावना कभी नहीं थी। लेकिन मैं इसे जानने के लिए हमेशा तैयार थी और मैंने इसे कभी दबाया नहीं। धीरे-धीरे मुझे एहसास हुआ कि मैं इसके लिए नहीं बनी हूं और उन्हें भी इस बात से कोई आपत्ति नहीं थी। लेकिन मुझे लगता है कि समय के साथ यह सोच बदल गई।'
आकांक्षा ने आगे कहा कि-
'अब, वह बच्चे पैदा करना चाहता है और मैं उसे वह नहीं दे सकती। मेरे अंदर मातृत्व नहीं है, वो मैंने बहुत पहले बोल दिया था। जब मुझे एहसास हुआ कि मैं बनी ही नहीं, इस चीज के लिए मैंने तब ही बोल दिया था कि मैं नहीं करने वाली हूं। इसलिए हमारी चर्चा हुई, जहां मैंने उससे कहा कि अगर तुम मुझे छोड़ना चाहते हो तो मुझे छोड़ दो। ईमानदारी से कहूं तो लोग शादी इसीलिए करते हैं... 99% लोग शादी करना चाहते हैं क्योंकि आप बच्चे और परिवार चाहते हैं, आगे बढ़ना है वरना आप शादी क्यों करोगे।'
उन्होंने कहा कि - वो बच्चा गोद भी नहीं लेना चाहतीं, क्योकि वह अपनी जिंदगी में बिना बच्चों के रहना चाहती हैं।'
हालांकि, गौरव खन्ना ने अब तक इस पर अपना कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
आकांक्षा ने किया था तलाक लेने का खुलासा
'लॉक अप' सीजन 2 के प्रीमियर के दौरान आकांक्षा चमोला ने चौकाने वाला खुलासा किया है। इस शो को होस्ट कर रहे फराह खान और रितेश देशमुख से उन्होंने कहा कि- 'तो, मैं और गौरव तलाक ले रहे हैं। हां, हम पिछले एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं। हमने यह बात पब्लिक नहीं की थी, लेकिन यह मेरा सीक्रेट है।'
उन्होंने आगे कहा था कि-
'यह हम दोनों का आपसी फैसला था। हम पिछले एक साल से इस बारे में सोच रहे थे। मेरे और गौरव के बीच कोई कड़वाहट नहीं है। हम अब भी एक-दूसरे से बात करते हैं। हम दोनों को नहीं लगता कि हम पार्टनर के तौर पर एक-दूसरे के लिए सही हैं, क्योंकि हम दोनों का भविष्य को लेकर नजरिया बहुत अलग है और दुर्भाग्य से, वह भविष्य एक-दूसरे के साथ नहीं है। इसलिए, हमारे बीच कोई मनमुटाव नहीं है।' 2016 में की थी शादी
टीवी के फेमस एक्टर गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने 24 नवंबर 2016 में शादी की थी। अब शादी के 10 साल बाद दोनों आपसी सहमति से अलग हो रहें हैं।