मनोरंजन
Abhishek Aishwarya Rai Video: "कजरा रे सॉन्ग" पर पैरेंट्स के साथ थिरकी आराध्या..
Abhishek Aishwarya Rai Video: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर अभिषेक और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ को सुर्खियों में बने रहते है, कुछ महिने पहले दोनों की तलाक की खबरों ने तुल पकड़ रखी थी। लेकिन फिर दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया, जिसके बाद से तलाक की खबरों पर विराम लग गया। अब हाल हि में दोनों का एक वीडियों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं, जिसमें दोनों साथ में डांस करते नजर आ रहें हैं, और उनकी बेटी आराध्या भी उनका खूब साथ देते दिखी।
Read More: Himansh Kohli Health Update: 15 दिनों से बीमार हैं हिमांश, वीडियो शेयर कर दी जानकारी..
आपको बता दें कि, यह वीडियों उनके फैमिली वेडिंग के फंक्शन का हैं, जिसमें ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन बेटी आराध्या के साथ शामिल हुए थे।
आपको बता दें कि ढाई अक्षर प्रेम के’ के बाद अभिषेक-ऐश की जोड़ी साल 2003 में बनी फिल्म कुछ ना कहो, उमराव जान (2006) और सुपरहिट फिल्म गुरु (2007) नजर आई। वहीं, 12 जनवरी 2007 को गुरु रिलीज हुई और फिल्म सुपरहिट होने के चार महीने बाद अभिषेक ऐश ने 7 अप्रैल 2007 को शादी रचा ली।
Abhishek Aishwarya Rai Video: वायरल वीडियों में ऐश्वर्या-अभिषेक जमकर नांचे..
कुछ दिनों पहले ऐश्वर्या की कजिन श्लोका शेट्टी की शादी पुणे में हुई थी, तभी का एक वीडियों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन के साथ मोस्ट पॉपुलर सांग 'कजरा रे कजरा रे' गाने में सालो बाद दोनों आइकॉनिक हुक स्टेप करते हुए डांस करते नजर आ रहें और उनके साथ उनकी बेटी आराध्या भी उनके साथ स्टेप्स मैच करते हुए जमकर डांस किया।जिसमें ऐश्वर्या राय पीला सूट पहने नजर आ रही हैं। वहीं आराध्या व्हाउट गाउन और अभिषेक बच्चन पिंक कुर्ता पायजामा में दिख रहे हैं।
View this post on Instagram