भोपाल में हिस्ट्रीशीटर जुबेर मौलाना गिरफ्तार, पुलिस ने दिखाया सख्त रुख
Bhopal Zuber Maulana Julus:खबर राजधानी भोपाल से है जहां दहशत और आदतन अपराधी जुबेर मौलाना को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। बतादें कि क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे गौतम नगर के जेपी नगर इलाके से पकड़ा गया। जहां गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसका मुंडन करवा दिया दाढ़ी कटवा दी और अर्धनग्न हालत में जुलूस निकाला ताकि आम लोगों में कानून का डर पैदा किया जा सके।
[caption id="attachment_80830" align="alignnone" width="291"]
Bhopal Zuber Maulana Julus:[/caption]
read more:
CM डॉ. मोहन यादव की बढ़ाई सुरक्षा, जानिए क्या होता है पोर्टेबल बुलेट प्रूफ शील्ड?
फायरिंग और तोड़फोड़ से मचा था हड़कंप, साद खान था निशाना
जानकारी के लिए बतादें कि जुबेर मौलाना पर शहर में कई आपराधिक वारदातों का आरोप है। 5 अप्रैल की रात उसने अपने चार गुर्गों के साथ मिलकर टीला जमालपुरा और मांगलवारा इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग और गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी। पुलिस के अनुसार ये हमला हिस्ट्रीशीटर साद खान को निशाना बनाकर किया गया था जिससे शहर में सनसनी फैल गई थी।
सोशल मीडिया पर धमकी के बाद हमला, जुबेर हुआ था फरार
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि साद खान और जुबेर मौलाना के बीच लंबे समय से आपसी रंजिश चली आ रही थी। हाल ही में सोशल मीडिया पर दोनों के बीच धमकी भरे ऑडियो और मैसेज वायरल हुए, जिसके बाद जुबेर ने इस हमले को अंजाम दिया। इन घटनाओं के बाद से वह फरार था और वेश बदलकर छिपा हुआ था।
लंबे बाल और दाढ़ी में पहचान छिपा रहा था जुबेर, पुलिस ने ऐसे पकड़ा
[caption id="attachment_80833" align="alignnone" width="300"]
Bhopal Zuber Maulana Julus:[/caption]
TI अजय कुमार सोनी (मांगलवारा) और TI डीपी सिंह (टीला जमालपुरा) ने बताया कि जुबेर पिछले छह महीनों से फरारी काट रहा था और अपने हुलिए को छिपाने के लिए दाढ़ी और लंबे बाल रखे हुए था। लेकिन पुलिस ने उसकी पहचान कर ली और उसे धर दबोचा।
कानून का खौफ फैलाने के लिए अर्धनग्न जुलूस, अपराधियों में दहशत
Bhopal Zuber Maulana Julus: पुलिस ने उसे क्लीनशेव कराकर गांजा लुक में अर्धनग्न हालत में जुलूस निकाला ताकि समाज में यह संदेश जाए कि कानून से कोई नहीं बच सकता। पुलिस की इस सख्ती से इलाके में राहत की सांस ली जा रही है और अपराधियों में खौफ का माहौल है।
read more:
ईरान-इराक तक पहुंचा बड़वानी का केला, किसान ने रच दिया सफलता का इतिहास