पानी विवाद के चलते महिला पर युवक ने रॉड से किया हमला, मौत!
Karauli Woman Murdered: राजस्थान के कारौली इलाके में पशुओं के लिए पानी भरने गई महिला पर एक युवक ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे महिला की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि, जिस पाइपलाइन से पानी भरने गई थी, उसको लेकर परिवार के ही एक सदस्य से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की। गुस्साए युवक ने महिला के सिर पर रॉड से वार कर दिया। यह मामला करौली जिले के हिंडौन सिटी थाना क्षेत्र के कल्याणपुर सायटा की है।
मृतका की पहचान
मृतका की पहचान रचना जाट के रुप में की गई, जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष है। यह घटना 29 अप्रैल मंगलवार की है। लेकिन पुलिस के सामने यह घटना तब सामने आई जब आज बुधवार के दिन सदर थाने में एक आरोपी के खिलाफ हत्या का FIR दर्ज कराई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।
मृतका के बेटे ने कराई FIR
महिला के बेटे राजा ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। उसमें उसने बताया कि- 28 अप्रैल की सुबह मां रचना घर से कुछ दूरी पर स्थित पशुवाड़ा में पानी भरने गई थीं। इसी दौरान परिवार के एक सदस्य से पाइपलाइन को लेकर विवाद हो गया। फिर युवक ने महिला के सिर पर हमला कर दिया और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोटें आईं हैं।
महिला को पहुंचाया हॉस्पिटल
चीख सुनकर गांव के लोग महिला को तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी पुरषोत्तम सिंह ने बताया कि - 'करौली से एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।'
रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।