Wild Animal Attack in Barwani: बड़वानी में वन्यजीव का कहर,7 पर हमला, 6 की मौत,सांसदों ने पहुंचकर दिलाया मुआवज़ा
जंगल से गांव तक फैला खतरा
मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के लिंबई गांव और उसके आसपास के दो अन्य गांव इन दिनों एक अज्ञात वन्यजीव के हमले से दहशत में हैं। बीते कुछ दिनों में इस हिंसक हमले में 17 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 6 की मौत हो चुकी है। बाकी घायलों का इलाज जिला अस्पताल और इंदौर के बड़े हॉस्पिटल्स में जारी है।
read more: बनासकांठा में इतिहास रचाया: पहली बार 4 UPSC टॉपर्स ने 2000 विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र
ग्रामीणों में दहशत, स्कूल-कॉलेज बंद
गांवों में दहशत का आलम यह है कि लोग खेतों में जाना छोड़ चुके हैं। बच्चों के स्कूल-कॉलेज तक बंद कर दिए गए हैं। ग्रामीणों की मांग है कि वन्यजीव को पकड़ने के लिए तत्काल और सख्त कदम उठाए जाएं।
वन विभाग की रेस्क्यू टीम एक्टिव
वन विभाग की टीम गांवों में सर्च ऑपरेशन चला रही है। ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं और ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है कि वे अकेले बाहर न निकलें। वन विभाग के अनुसार जल्द ही जानवर की पहचान कर उसे ट्रैंकुलाइज करने की योजना है।
जनप्रतिनिधियों ने की मौके पर पहुंचकर मदद
घटना की जानकारी मिलते ही लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी और भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव पीड़ितों से मिलने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों की मुख्यमंत्री से वीडियो कॉल पर बात करवाई और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किया मुआवजा
[caption id="attachment_85840" align="alignnone" width="300"]Wild Animal Attack in Barwani: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 8-8 लाख रुपये मुआवजे की स्वीकृति दी है। इसके अलावा घायलों के बेहतर इलाज और सुरक्षा व्यवस्था के लिए निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वन्यजीव को जल्द से जल्द पकड़ा जाए ताकि भविष्य में कोई और जनहानि न हो।