UJJAIN TARANA VIVAD NEWS: उज्जैन के तराना में गुरुवार रात को हुआ विवाद शुक्रवार दोपहर बाद आगजनी में बदल गया. 1 दुकान में आग लग गई. इसके बाद अज्ञात लोगों ने बस में आग लगा दी. और हालात तब और बिगड़ गए, जब लोग एक-दूसरे पर पथराव करने लगे.
[caption id="attachment_129911" align="alignnone" width="300"]
UJJAIN TARANA VIVAD NEWS[/caption]
15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है
इस बीच लोगों की पुलिस से बहस भी देखने को मिली. पथराव में 1 युवक घायल हो गया है. वहीं पुलिस ने मामले में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपियों का जुलूस निकालें और उनके घर तोड़ें जाए
UJJAIN TARANA VIVAD NEWS: बता दें तराना में रात को एक युवक से मारपीट के बाद दो समुदाय आमने-सामने आ गए.. और 11 बसों में तोड़फोड़ की गई थी. हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सुबह फिर से तराना थाने का घेराव किया. और उन्होंने मांग की कि आरोपियों का जुलूस निकालें और उनके घर तोड़ें जाए.
जुमे की नमाज सुरक्षा के बीच कराई गई
इसी को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी. सुरक्षा के नजरिए से शुक्रवार को बाजार बंद रखा गया और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। जुमे की नमाज सुरक्षा के बीच कराई गई.
लेकिन इसी बीच वहां मौजूद एक और बस में आग लगा दी गई. और घरों में तोड़फोड़ की गई.
इस खबर पर और अपडेट बाकी है...
read more:
दावोस में DP World के साथ MP का MoU..सप्लाई चेन होगी मजबूत-सीएम डॉ मोहन