देश-विदेश

Spa center prostitution raid Bawer : ब्यावर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, 5 महिलाएं और 2 पुरुष गिरफ्तार

ब्यावर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Spa center prostitution raid Bawer: खबर राजस्थान के ब्यावर से है जहां पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश करते हुए अजमेर रोड स्थित एक मकान पर छापा मारा। यह कार्रवाई जिला स्पेशल टीम और सिटी थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई। [caption id="attachment_82154" align="alignnone" width="174"] Spa center prostitution raid Bawer:[/caption]

7 आरोपी गिरफ्तार, दो थाईलैंड की महिलाएं शामिल

पुलिस ने मौके से कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं। पकड़ी गई महिलाओं में दो थाईलैंड की नागरिक हैं, जबकि अन्य तीन महिलाएं बिहार, उत्तर प्रदेश और पंजाब की रहने वाली हैं।

गुप्त सूचना पर दी गई दबिश

पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि एक मकान में स्पा सेंटर की आड़ में अवैध देह व्यापार चल रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और सभी को रंगे हाथों पकड़ लिया। read more: बाबा बागेश्वर ने किस के लिए बनाई चाय

गिरफ्तार पुरुषों की पहचान

गिरफ्तार पुरुषों की पहचान गोविंद मेघवाल और शिवराज सिंह घोष के रूप में हुई है। दोनों को मौके से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

महिला पुलिस की भूमिका सराहनीय

Spa center prostitution raid Bawer:  यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक, ब्यावर के निर्देशन में संपन्न हुई। इस अभियान में महिला थाना पुलिस की टीम ने भी अहम भूमिका निभाई, जिससे पूरे ऑपरेशन को सफलता मिली। read more: रूस-यूक्रेन शांति वार्ताः तुर्की में पहली आमने-सामने बैठेंगे